Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
02-Feb-2024

नगर निगम भोपाल में नेता प्रतिपक्ष शविस्ता जकी ने शहर की समस्याओं को लेकर पत्र लिखा है उन्होंने यह पत्र नगर निगम कमिश्नर नगर निगम अध्यक्ष महापौर भोपाल नगरीय प्रशासन विभाग के तमाम अधिकारियों के नाम लिखा है । उन्होंने इस पत्र के माध्यम से शहर की समस्याओं को लेकर उनका ध्यान आकर्षित कराने की कोशिश की है । नेता प्रतिपक्ष ने बयान देते हुए कहा कि अभी तक नगर निगम परिषद की जितनी भी बैठक है । उन बैठकों में सिर्फ घोषणाएं हुई है । उन घोषणाओं पर कोई अमल नहीं हुआ है । बैठक में जनता से जुड़े हुए मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं होती है जबकि शहर में सीवेज स्ट्रीट लाइट सड़क नाली पानी के साथ आवारा कुत्तों की बड़ी समस्या है ।