1. गौवंश काटते रंगे हाथो पकडाया आरोपी चौरई के लमानगुढ़ी में एक विशेष समुदाय के युवको द्वारा रंगे हाथों गौवंश काटते पकड़ाए जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार चोरी से 3 किलोमीटर दूर स्थित हसनपुर रोड पर निर्माणधीन शासकीय कॉलेज के बाजू में एक टपरे में कई दिनों से घर मे गाय काटने की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद आज हिन्दू संगठन द्वारा एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया जबकि 4 आरोपी मौके से भाग निकले। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 2. सड़ रहे कचरा परिवहन वाहन कागजों में सभी हो रहे संचालित नगर निगम के पास साधन और संसाधन की कमी नहीं है लेकिन संरक्षण नहीं है। बर्मन भूमि में बनाए गए कचरा डम्प स्टेशन में यह नजारे देखे जा सकते है। यहां लाखों नहीं करोड़ो रूपए के डम्पर खडे है जो खडे -खडे सड़ रहे है। इनका इस्तेमाल भले ही बंद है लेकिन कागजों में सभी संचालित हो रहे है। इनमें बकायदा डीजल भी डल रहा है और यह जामुनिझिरी के चक्कर भी लगा रहे है। जबकि हकीकत इससे परे है। स्थिति यह है कि वाहनों में कचरा भरा है और यह कचरा वाहनों के साथ सड़ रहा है। सवाल यह उठता है कि यदि कचरे में आग लग जाती है इसका जिम्मेंदार कौन होगा। नगर निगम के अफसरों ने जिन्हें वाहन प्रभारी की जिम्मेंदारी सौप रखा वह सिर्फ डीजल पर्ची में व्यस्थ है। 3. कुएं में कूद कर युवक ने दी जान परासिया के वार्ड नंबर 8 में 24 वर्षीय युवक ने अपने जन्मदिन पर कुएं में कूद कर जान दे दी घटना की खबर लगते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम हिमांशु पटवा है जो डोसे की दुकान चलाता था। जन्मदिन के दिन सुबह परिजनों से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी थी जिसके बाद युवक ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। 4. शहीद स्मारक पर किया गया झंडा वंदन कांग्रेस सेवादल द्वारा आज स्थानीय शहीद स्मारक पर महीने के अंतिम महीने के अंतिम रविवार को झंडा वंदन किया गया। ध्वज वंदन की परंपरा महात्मा गांधी द्वारा 1919 में प्रारंभ की गई थी। जिसका मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है उनको याद करना है। जो परंपरा अनुसार पमाह के अंतिम रविवार को कांग्रेस सेवादल द्वारा शहीद स्मारक पर निभाई जाती है। 5. कुंडीपुरा पुलिस ने चलाया जांच अभियान सिवनी रोड पर कुंडीपुरा पुलिस द्वारा वाहनों की सघन जांच का अभियान चलाया गया जिसमें दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की जांच की गई और यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालो पर चालानी कार्यवाही की गई। 6. प्रदेश स्तरीय परिचय सम्मेलन का हुआ आयोजन नन्हूरिया मेहरा समाज द्वारा आज चित्रांश भवन छोटा तालाब के पास युवक युवती परिचय सम्मेलन प्रदेश स्तर पर आयोजित किया गया। जिसमें अन्य जिले से आए युवक युवतियों एक समाज के लोगो ने हिस्सा लिया और छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 7. कृष्ण रुक्मणि विवाह में झूमे श्रद्धालु 11 मुखी हनुमान मंदिर में विश्व शांति के लिए सात दिवसीय महामृत्युंजय यज्ञ एवं भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे पं. पीयूष शर्मा द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है कथा के छठवे दिन आज पीयूष महाराज द्वारा कृष्ण एवं रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाया गया। 8. 106 कराते खिलाड़ियों को मिले कराते बेल्ट स्थानीय ओलंपिक स्टेडियम ग्राउंड छिंदवाड़ा में डिस्ट्रिक्ट स्र्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन छिंदवाड़ा व सेल्फ डिफेंस स्कूल आफ इंडियन कराते के संयुक्त तत्वाधान में कराते खिलाड़ियों की कराते बेल्ट परीक्षा आयोजित की गयी जिसमे 106 कराते खिलाड़ियों ने कराते परीक्षा में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन करते हुए यलो बेल्ट से लेकर ब्राउन बेल्ट प्राप्त किया। इस अवसर पर म.प्र. कराते प्रमुख राजेन्द्र सिंह तोमर डीएसओ खेल अधिकारी रामराव नागले कराते संघ के सचिव ओमकार मोहबे प्रशिक्षक रविंद्र जायसवाल सहायक प्रशिक्षक ब्लैक बेल्ट कोच कविता थापा सहित अन्य प्रशिक्षक मौजूद थे। 9. एक शाम देश के नाम आयोजन में गूंजे देशभक्ति के तराने पांढुर्ना में गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका मैदान में एक शाम देश के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे देश भक्ति के गीतों से उपस्थित लोग उत्प्रोत हो गए। आयोजन में शासकीय विभाग के कई अधिकारी कर्मचारी एवं नगरवासी बड़ी संख्या में पहुंचे। वहीं कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां दी गई है। 10. पुजारी पर शराबी ने किया हमला कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित शनि मंदिर पुजारी पंडित श्रवण शर्मा पर देर शाम हमले का मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार एक शराबी द्वारा पुजारी श्रवण शर्मा से शराब के लिए पैसे की मांग की गई मना करने पर शराबी द्वारा पुजारी पर हमला किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद समिति के सदस्यों और अन्य लोगों ने पुजारी श्रवण शर्मा के साथ कोतवाली पंहुचकर मामले की शिकायत की। अब पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।