1.जबलपुर की लेडी एल्गिन अस्पताल में रात बारह बजे के बाद से आज दोपहर तक 9 बच्चों ने जन्म लिया जिसमें कि चार लड़के और तीन लड़कियां। इन बच्चों के माता-पिता और परिवार वाले भगवान राम के जन्मदिन को खास बनाने के लिए आज जन्म लिए बच्चों के नाम भी भगवान राम-सीता के नाम पर रख रहें है। आज के दिन जन्म हुए बच्चों के नाम राम शिवानंदिनी रखे गए है। वहीं मेडिकल कालेज में आज कई बच्चों ने भी जन्म लिया है। 2.खाकी वर्दी का काम लोगों की रक्षा करना ओर उनकी जानोमाल की सुरक्षा करना होता है ओर यदि यही खाकी आम जनता को परेशान करना शुरू कर दे तो आम जनता न्याय के लिए कंहा जाएगी. जबलपुर पुलिस के आला अधिकारियो के पास बेलखेड़ा गाँव से राजासिंह नाम का एक युवक अपनी माँ बारो बाई के साथ पहुंचे. आला अधिकारियो को शिकायत कर्ता ने शिकायत देते हुए बताया की बेलखेड़ा थाने की पुलिस आये दिन उसे परेशान कर रही है. उसने बताया की उसके नाम वाला एक व्यक्ति जो शराब बेचने का काम कर्ता था वो पकड़ाया गया. लेकिन बेलखेड़ा थाने में पदस्थ पुलिस कर्मी महेश मरकाम उसे लगातार परेशान कर रहा है. पुलिस कर्मी से परेशान होकर आज उसने पुलिस के आला अधिकारियो को उक्त पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है.पुलिस ने जाँच उपरान्त कार्यवाही का आश्वासन दिया है. 3.जबलपुर के दमोह नाका स्थित निर्माण धीन फ्लाईओवर ओवर के निर्माणधीन पिलर गिरने की घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल मच गया । ठेका कंपनी के अधिकारियों के अनुसार रोजाना की तरह पिलर का कार्य किया जा रहा है उसी वक्त एक पिलर लगाते समय एक भारी वाहन की टक्कर लग गई । और एक मजदूर घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिलर लगाने के पूर्व जाल लगाया जाता है इसी प्रोसेस को किया जा रहा है तब यह घटना घट गई। वहीं दूसरी तरफ क्षेत्रवासियों ने कहा कि कंपनी के लोग झूठ बोल रहे हैं किसी भी प्रकार के कोई भारी वाहन से पिलर नहीं टकराया। वहीं दूसरी तरफ घटना के दौरान पीडब्ल्यूडी का कोई अधिकारी भी नजर नहीं आया। वही मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची जहां पुलिस ने मामले में बताया कि पिलर का सरिया बांधते हुए हादसा हुआ है जिसमें एक मजदूर सुरेश प्रजापति को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं हादसा गंभीर नहीं था ... वहीं घायल मजदूर सुरेश प्रजापति ने बताया कि सरिया का जाल बनाते हुए हादसा हुआ और सरिया का जाल नीचे गिर गया जिसके कारण उसे चोट आई हैं ... 4.आज 22 जनवरी को जब अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है तो पूरा देश खुशियों से दमक रहा है। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी भी राममय हो गई है। शहर के शंकराचार्य चौक पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ब्राम्हणो के साथ शंखनाद किया। जैसे ही अयोध्या में भगवान राम के दर्शन हुए वैसे ही संस्कारधानी जबलपुर में भी राम की भक्ति में डूब गया। मंत्री राकेश सिंह के साथ स्थानीय लोग और जमकर भगवान राम के जयकारे लगाए। 5.उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा के कारण शहर में बीते दो दिनों से सर्द हवाओं का अहसास हो रहा है। जबलपुर में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज रात न्यूनतम तापमान लुढ़का है। जो 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।