Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
20-Jan-2024

श्रीराम पद यात्रा का मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया शुभारंभ 3500 रजिस्ट्रेशन 300 युवाओ को रोजगार दो सौ को प्रशिक्षण निर्णय लेने वालों की गलती से अपात्रों को मिलता है लाभ-प्रहलादसिंह प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का शनिवार को बालाघाट आगमन हुआ। मंत्री प्रहलाद सिंह सर्व हिन्दु समाज द्वारा शहर के उत्कृष्ट स्कूल मैदान से निकाली गई श्रीराम पद यात्रा का शुभारंभ कर पैदल आ बेडकर चौक तक शामिल रहे। इस दौरान बालाघाट-सिवनी सांसद ढालसिंह बिसेन कटंगी विधायक गौरव सिंह पारधी भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल नपाध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर विहिप यज्ञेश लालू चावड़ा सहित बड़ी सं या में सनातनी शामिल रहे। यह यात्रा डीजे व बैण्ड की मधुर धुनों के साथ जय श्रीराम की जयघोष करते हुये आ बेडकर चौक से कालीपुतली चौक पहुंची। जहां विशाल भगवा ध्वज फहराया गया। तत्पश्चात यात्रा मेन रोड गुजरी होते हुये सुभाष चौक हनुमान चौक से गोंदिया रोड होते हुये वापस उत्कृष्ट स्कूल मैदान पहुंच संपन्न हुई। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कलेक्‍टर सभागृह में ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण विकास को नई ऊचाईयॉ देने के लिये अमले को प्रयोगधर्मी होना होगा। अर्द्धशहरी मॉडल को ग्रामीण क्षेत्रों में लागू करने का समय आ गया है। अच्‍छे कार्य प्रयोगधर्मी लेकर ग्रामीण विकास को नई दिशा दी जा सकती है। आजीविका मिशन के तहत जिन महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा गया है यह भविष्‍य में सबसे अच्‍छा मॉडल साबित हो सकता है। पिछले वर्षो में प्रारंभ की गई ऐसी गतिविधियों के निरंतर ऑकलन और अवलोकन की आवश्‍यकता है। संबंधित विभाग बेहतर करने के लिये इसकी चिंता करे और पुन: योजना बनाये। नगर के भटेरा चौकी स्थित एक होटल में छु लो आसमान किसने रोका है सक्सेस स्टेयर्स ग्रुप ऑफ कंपनी सार्थक फाउंडेशन प्राकृतम कंपनी एवं हंसा फाउंडेशन सहित अन्य सहयोगी संस्था के साझा प्रयास से बालाघाट जिले के बेरोजगार युवाओ को रोजगार प्रदान करने के लिए 20 जनवरी को नि:शुल्क रोजगार मेला व कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ो शिक्षित युवाओं और छात्राओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। यंहा मौजूद दर्जनों याती प्राप्त और क्षेत्रिय कंपनी सहित स्थानीय कंपनीयो का अलग-अलग स्टॉल में लगभग ३५ सौ युवाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया और साक्षात्कार करके अनुभवी तीन सौ युवाओं को रोजगार मुहैया करवाया गया। इसके अलावा यहां करीब २०० युवाओं को विगत १५ दिनों से आत्म विश्वास बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रदेश के हर जिले में गांव-गांव तक निकाली गई। जिसमें केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने का प्रयास किया गया। उक्त बातें प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे पत्रकारों से चर्चा में कहीं। उन्होंने कहा कि जब में पीएम आवास योजना की स्टेंडिग कमेटी में था जब योजना की समीक्षा बैठक में म.प्र में पीएम आवास योजना में ३५ हजार अपात्रों को लाभ देने की जानकारी सामने आई। यह गलती सभी के खाते आधार से लिंक होने के कारण पकड़ी गई। ये निर्णय करने वालों की गलती के चलते हुआ है चाहे व जनप्रत… किरनापुर तहसील मुख्यालय किरनापुर में स्थित राणा हनुमान सिंह महाविद्यालय में आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में लोकसभा प्रभारी संजय शर्मा पूर्व विधायक तेंदू खेड़ा एवं लोकसभा के विधानसभा प्रभारी अशोक मंडलीकर के द्वारा पार्टी के पदाधिकारीयो एवम कार्यकर्ताओ को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मध्यप्रदेश ईको पर्यटन ईको टूरिज्म गतिविधि के अंतर्गत वन परिक्षेत्र उत्तर उकवा सामान्य के तहत अनुभूति कार्यक्रम वर्ष २०२३-२४ स्थान आमानाला जलाशय मे मध्य प्रदेश इको डेवलपमेंट बोर्ड भोपाल के आदेशानुसार ईको अनुभूति कार्यक्रम श्री ए पी एस सेंगर सिसिएफ उत्तर बालाघाट सामान्य के मार्गदर्शन में नितेश धुर्वे वन परीक्षेत्र अधिकारी उत्तर उकवा सामान्य द्वारा १९ जनवरी २०२४ को आयोजित किया गया जिसमें स्कूली विद्यार्थियों का प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान का कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र के शासकीय माध्यमिक शाला गुदमा राजपुर एव्ं लीलामेटा से आए करीब १२० स्कूली छात्र-छात्राओ को आमानाला जलाशय एवं आमानाला से लगे लगभग २ किलोमीटर जंगल का भ्रमण करवाया गया ।