मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सागर में प्रथम नगर आगमन पर निकली डेढ़ किलोमीटर लंबी जन आभार यात्रा में जिलेवासियों ने बुंदेली परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया। जन आभार यात्रा के डेढ़ किलोमीटर के मार्ग पर लगातार पुष्प वर्षा की गई। इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हेलीपैड के नजदीक ही विभिन्न संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भेंटकर ज्ञापन सौंपा। जन आभार यात्रा का मार्ग लगभग डेढ़ किलोमीटर का था। मुख्यमंत्री की जन आभार यात्रा पुलिस लाइन गेट से प्रारंभ होकर विवेकानंद चौराहा जिला पंचायत चौराहा चर्च चौराहा लाल स्कूल झंडा चौक काली तिराहा होते हुए एम.एल.बी. स्कूल तिराहा पहुंची जहां से मुख्यमंत्री डा. यादव पीटीसी मैदान पर आयोजित आभार सभा स्थल पहुंचे। सीएम राइज स्कूल शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओ ने उन्हें लाउड स्पीकर प्रतिबंधित करने पर आभार व्यक्त किया। वहीं जैन समाज सहित अन्य सामाजिक संगठन ने खुले में मांस और अंडा के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के लिए धन्यवाद दिया। डॉ. मोहन यादव जन आभार यात्रा में खुले वाहन में सवार थे। आभार यात्रा में उनके साथ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सांसद विष्णु दत्त शर्मा सांसद राज बहादुर सिंह विधायक गोपाल भार्गवविधायक श्री शैलेंद्र जैन गौरव रोठिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।