1. विकसित संकल्प यात्रा में महिला नेत्री ने उछाली चप्पल शिवपुरी के झुर्रे में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि और भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू के बीच जमकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि कांग्रेस महिला नेत्री ने चप्पल तक उछाल दी जिसके बाद माहौल और गरमा गया। मिली जानकारी के अनुसार परासिया जनपद अध्यक्ष आशा आम्रवंशी ने सोहन वाल्मीकि और विवेक बंटी साहू के बीच चल रहे हैं विवाद में चप्पल उछाल दी जिसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यवाही की मांग को लेकर शिवपूरी थाने में धरना दे दिया वही देर शाम सोहन वाल्मीकि भी कार्यकर्ताओं के साथ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गए। जहां भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कांग्रेस पर कार्यक्रम के दौरान गुंडागर्दी का आरोप लगाया वहीं कांग्रेस विधायक सोहन बाल्मिक ने भाजपा जिला अध्यक्ष पर महिला नेत्री से अभद्रता और भाजपा द्वारा कार्यक्रम मे ओछी राजनीति करने की बात कही। विवाद के बाद शिवपुरी थाने पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष बंटी साहू एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने पुलिस को कार्यक्रम में हुए उपद्रव के साक्ष्य उपलब्ध कराए गए जिसके बाद परासिया विधायक सोहन बाल्मिक पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। 2. कल नहीं आएंगे दर्जनों वार्ड में नल शनिवार को भरतादेव प्लांट में मेंटेनेंस कार्य चलने की वजह से इमलीखेड़ा चन्दनगॉव सर्रा लालबागरामबागनई आबादी चूनाभट्टी जगन्नाथ स्कूल सहित दर्जनोंवार्डों में पेयजल आपूर्ति नही हो सकेगी। जिसकी जानकारी एक दिन पहले नगर निगम नगरवासियों को दी। 3. लीज प्रभावित समस्या को लेकर विजयवर्गीय से मिले शंटी बेदी गुरवार को भाजपा युवा नेता गुरजीत सिंह शंटी बेदी के नेतृत्व में 30 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल नगरीय प्रशासन ने मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की। इस दौरान चार फटाक नरसिंहपुर नाका से गांधी गंज सम्मिलित क्षेत्र के 98 एकड़ के 15000 लीज प्रभावित लोगो का ज्ञापन सौंपा गया जिसमें कैलाश विजयवर्गीय ने गंभीरता से अध्यान कर अधिकारियों से परीक्षण कर हटाने का भरोसा दिलाया। 4.देवगढ़ में सर्वसुविधायुक्त 2 होम स्टे का हुआ शुभारंभ कलेक्टर मनोज पुष्प ने आज मोहखेड़ विकासखंड के ग्राम देवगढ़ में बनाये गये सर्वसुविधायुक्त 2 होम स्टे का फीता काटकर लोकार्पण किया। जिसके बाद मनोज पुष्प ने होम स्टे के कक्षों और सुविधाओं का अवलोकन एवं संचालन संबंधी जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर मनोज पुष्प के साथ जिला पंचायत सीईओ पार्थ जैसवाल भी मौजूद थे। 5. दुकान किराया एवं जलकर जमा न करने पर निगम अमले ने की सख्ती शुक्रवार को निगम अमले द्वारा जलकर जमा न करने पर वार्ड क्रमांक 2 10 एवं वार्ड क्रमांक 30 में पांच नल कनेक्शन काटे गए। इसके बाद निगम के राजस्व अमले ने शनिचरा बाजार कॉम्प्लेक्स स्थित दुकानों पर दुकान किराया जमा न करने पर कॉम्प्लेक्स की एक दुकान में ताला लगाकर सील कर दिया जिसके बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया और अन्य दुकानदारों ने तत्काल बकाया राशि जमा कर दी जिसमें 42330 रुपए जमा किया गया। 6. स्वतंत्रता सेनानी जगमोहन लाल श्रीवास्तव की मनाई जयंती आज कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वतंत्रता सेनानी जगमोहन लाल श्रीवास्तव का की जयंती मनाई गई जहां वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया और माल्यार्पण कर जगमोहन लाल श्रीवास्तव के संघर्षों को याद किया। सभा को गंगा प्रसाद तिवारी विश्वनाथ ओक्टे आनंद बक्षी और महापौर विक्रम अहाके द्वारा संबोधित किया गया। 7. जाम सांवली हनुमान मंदिर में भाजपा नेताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त वार्ड मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू पांढुरना भाजपा जिला अध्यक्ष वैशाली महाले के साथ प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जाम सांवली सौसर पहुंचे और मंदिर में पूजा अर्चना कर मंदिर की साफ सफाई और स्वच्छता का अभियान चलाया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल मोहोड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली डागाजी दर्शन झाड़े प्रभाकर बोबड़े विष्णु लेंडे पंकज पाटनी सौरभ ठाकुर अरविंद राजपूत जितेन्द्र राय बिट्टू मंडराह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। 8. वैशाली महाले के जिलाअध्यक्ष बनने पर भाजपा ने किया आयोजन मध्य प्रदेश के 54 जिले में जहां एक तरफ पुरुष भाजपा जिला अध्यक्ष है वही पांढुर्ना में वैशाली महाले को पहली जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा के पदाधिकारियों ने महिला को सम्मान और प्राथमिकता देने की बात कही। शुक्रवार को नगर के सरगम टॉकीज मंगल कार्यालय में भव्य आयोजन किया गया जिसमें छिंदवाड़ा से पहुंचे वरिष्ठ पदाधिकारी की उपस्थिति में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एडवोकेट वैशाली महाले का स्वागत सत्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से भी भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुंचे जिन्होंने भाजपा को सबसे बड़ी महिला हितेषी पार्टी बताते हुए जिले के सबसे बड़े पद पर महिला को नियुक्त करने पर क्षेत्र की सभी महिलाओं का सम्मान किया जाने की बात कही। 9. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ग्राम बिजोरी खुर्द ग्राम पंचायत कचरिया और ग्राम बिजोरी फुल्ला ग्राम पंचायत फुटेरा तहसील परासिया के ग्रामीणों ने आज खराब सड़क को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि इन दोनों गांव के बीच में सड़क निर्माण अभी तक नहीं हुआ है जिससे पढ़ने वाले बच्चों और किसानों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है सड़क में गड्ढे और मिट्टी होने की वजह से बारिश में दुर्घटनाएं भी होती है।