Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
18-Jan-2024

1. हिट एंड रन केस में ASI की मौत छिंदवाड़ा में हिट एंड रन केस में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक बदमाश द्वारा ASI पर बोलेरो वाहन चढ़ाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामला परासिया के माउलझिर थाने का है जहां सब इंस्पेक्टर नरेश शर्मा तैनात थे। सब इंस्पेक्टर को सूचना मिली थी कि एक बोलेरो वाहन न्यूटन पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर बिना पैसे दिए भाग रहा है और पंप पर भी कुछ लोगों को चोट पहुंचाई है। पुलिस ने चैकपॉइंट लगाकर उसे पकड़ना चाहा तो आरोपी ने चैकपोस्ट पर स्पीड कम करने की बजाए सब इंस्पेक्टर नरेश शर्मा पर बोलेरो चढ़ाते हुए भाग गया जिससे सब इंस्पेक्टर बुरी तरह घायल हो गए जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने वाहन जप्त कर आरोपी लोकजित सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 2. एक दर्जन से अधिक अधिकारियों को कलेक्टर ने थमाया नोटिस कलेक्टर मनोज पुष्प द्वारा आज सीएम हेल्पलाईन के अंतर्गत डी और सी ग्रेडिंग वाले 11 विभागों के 14 जिला और तहसील स्तरीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं सीमित समय मे संतोषजनक जवाब नही प्रस्तुत करने पर संतोषजनक उत्तर नहीं होने या जबाव प्रस्तुत नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की बात कही है। कलेक्टर मनोज पुष्प द्वारा सीएम हेल्पलाईन के अंतर्गत डी और सी ग्रेडिंग वाले विभागों में जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्रम विभाग के सहायक श्रम अधिकारी स्कूल शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी कृषि उपज मण्डी सचिव तथा राजस्व विभाग के तहसीलदार जुन्नारदेव उमरेठ छिंदवाड़ा ग्रामीण और तामिया के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं। 3. अवैध हथियारों की बिक्री करते दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा शहर में अवैध गतिविधियों पर पुलिस प्रशासन द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में आज शहर में चल रहे अवैध हथियारों की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को 11 नग जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने दबोचा। आरोपियों के पास से 5 देसी पिस्टल भी बरामद हुए हैं। आरोपियों को अलग-अलग स्थान से दबोचा गया जिसमें बड़ा तालाब के पास से अवैध रूप से बैग में देसी पिस्तौल रखकर विक्रय के लिए घूम रहा इकलाख खान 26 वर्षीय और 22 वर्षीय फरदीन सिद्दीकी को सागरपेशा थाना अंतर्गत पकड़ा गया। 4. तीन दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का होगा आयोजन पुराना बैल बाजार स्थित अति प्राचीन राम मंदिर में मारुति नंदन सेवा समिति सिमरिया धाम द्वारा तीन दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। प्राचीन राम मंदिर का निर्माण 1874 में किया गया था वहीं 1912 और 1923 में मंदिर का जन्म आधार किया गया था। जगतगुरु शंकराचार्य द्वारा 70 के दशक में इसी मंदिर में सन्यास भी लिया गया था। जिसके बाद अब अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर समिति द्वारा यज्ञ और हवन पुजन का कार्यक्रम रखा गया है जो 20 से 22 जनवरी तक किया जाएगा। 5. टैक्स जमा नही करने वालो पर निगम कर रहा कार्यवाही निगम राजस्व निरीक्षकों द्वारा विभिन्न वार्डो में नलकर जमा नही करने वालों पर प्रतिदिन नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्यालय जोन के वार्ड क्रमांक 28 में राजस्व निरीक्षक पवन सोनी ने जलकर जमा न करने पर 3 कनेक्शन विच्छेद किए वहीं वार्ड 16 में 2 नल कनेक्शन काटे गए। 6. भाजपा महिला मोर्चा ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में की साफ-सफाई अयोध्या में रामलला के स्वागत को लेकर जहां पूरे देश में हर्षोल्लाह से वही मंदिर और कार्यालयो की साफ सफाई की जा रही है इसी क्रम में आज भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान शालिनी विवेक साहू के साथ रश्मि साहू महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष माया बंदेवार उमा साहू नीतू मालवीय सीमा विश्वकर्मा प्रभा ओक्टे हेमलता श्यामकुंवर शालिनी सिंह सहित बड़ी संख्या में उपस्थित होकर महिला मोर्चा की बहनों ने मंदिर परिसर की सफ़ाई की। 7. कृषि मौसम वेधशाला का हुआ उद्घाटन आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र चंदनगांव द्वारा संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना के अंतर्गत कृषि मौसम वेधशाला का आरंभ किया गया जिसका निर्माण भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा कराया गया है। डॉ संत कुमार शर्मा तकनीकी अधिकारी ग्रामीण कृषि मौसम सेवा ने बताया कि नवनिर्मित वेधशाला के द्वारा छिंदवाड़ा जिले के संदर्भ में तापमान वर्षा हवा की गति हवा की दिशाआद्रता इत्यादि जानकारियां जिले के किसानों को आसानी से प्राप्त हो सकेंगी साथ ही साथ इन जानकारी के द्वारा जिले के मौसम पूर्वानुमान की सटीक जानकारी में भी योगदान प्राप्त होगा। 8. आरटीओ ने आठ वाहनो से वसूला तीस हजार का जुर्माना परिवहन विभाग द्वारा बटकाखापा हर्रई मार्ग पर वाहनों की बारीकी से जांच की गई जिसमें वाहनों की मिल रही शिकायत एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को देखते हुए आरटीओ दल द्वारा सवारी बसों ऑटो रिक्शा और सभी प्रकार के यात्री वाहनों की फिटनेस संबंधी बारीकी से जांच की गई जिसमें वाहनों के सुरक्षा संबंधी उपकरण जैसे अन्य जरूरी बिंदुओं पर जांच की गई जिन वाहनों में कमियां पाई गई उनमें आठ वाहनों में कार्यवाही करते हुए 30000 का जुर्माना वसूल किया गया वहीं अन्य वाहनों को समझाइश देकर छोड़ा गया। 9. बरारीपुरा में विराजमान होगा श्रीराम दरबार अयोध्या में श्री राम जी के विराजमान होने के साथ ही बरारीपूरा में भगवान श्री राम जी के दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन भी आरंभ हुआ है। इस अवसर पर पांच ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार संस्कार सम्पन्न कराया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज मंगल जल कलश यात्रा गौरी गणेश पूजन पञ्चाङ्ग पूजन पंचगव्य प्राशन संस्कार ओर समस्त देवी देवताओं का आवाहन किया गया। जिसके बाद श्रीराम सीता जी लक्ष्मण जी एवं हनुमान जी की प्रतिमा का कर्मकुटी संस्कार सम्पन्न किया गया जो 22 जनवरी तक चलेगा। 10. आज से श्री राम मंदिर अखंड 101 घंटे का श्री राम संकीर्तन शुरू श्री राम मंदिर छोटी बाजार में 495 वर्षों के लम्बे संघर्ष के बाद सनातन प्रेमियों के लिए ऐतिहासिक दिन आ रहा है मंडल प्रवक्ता कृष्णा सेठिया ने बताया मंदिर प्रांगण में 101 घंटे का श्री राम संकीर्तन गुरुवार को दोपहर 2 बजे से 22 जनवरी की रात्रि 8 बजे तक होगा एवं भगवान की महाआरती कर प्रसाद का वितरण होगा। कार्यक्रम सत्य धर्म मंडल श्री राम मंदिर ट्रस्ट एवं श्री रामलला विराजमान उत्सव समिति के द्वारा किया जा रहा है वहीं मंदिर जीणोद्धार कार्य चल रहा है नये स्वरूप में श्री राम मंदिर के दर्शन सुलभ रूप से आप कर सकें मंदिर को अयोध्या की तरह भव्य आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है।