Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
17-Jan-2024

डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के सांस्कृतिक परिषद् के तत्त्वावधान में प्रकृति संरक्षण की दिशा में अभिनव प्रकल्प के तहत महर्षि पतंजलि भवन परिसर की रिटेनिंग वॉल की पाइप में गौरैया आवास का विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि मनुष्य अपनी जरूरतों के मुताबिक़ जंगलों को काटकर अपने रिहायशी इलाकों का विस्तार करता जा रहा है. यदि प्रकृति का इसी तरह दोहन होता रहेगा तो पर्यावरणीय संकट उत्पन्न होते जायेंगे. उन्होंने कहा कि मनुष्य के अस्तित्व के लिए भी जैव-विविधता का होना जरूरी है. जैव-विविधता रहेगी तो प्रकृति भी बचा रहेगा और हम मनुष्य भी बचे रहेंगे.