Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
28-Mar-2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। रवाना होने से पहले उन्होंने अधिकारियों और पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की जिसमें प्रदेश की मौजूदा स्थिति और जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की शॉर्टेज नहीं है और अफवाहों पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। नक्सलमुक्त भारत के मुद्दे पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह लक्ष्य अब पूरा होने की दिशा में है। 30 मार्च को संसद में इस पर चर्चा होगी जिसमें अमित शाह विस्तृत जानकारी देंगे। नक्सलवाद को लेकर पीसीसी चीफ बैज के बयान पर मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा जब कांग्रेस की सरकार थी तब नक्सली कहते थे कि उनके समर्थित लोग सत्ता में बैठे हैं 31 मार्च की समयसीमा से पहले हिडमा मारा गया पापाराव ने सरेंडर किया कुछ नक्सली मारे गए तो कुछ मुख्यधारा से जुड़ गए प्रदेश विकास की ओर बढ़ रहा है जो कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा। प्रदेश में अफीम के बाद अब कोंडागांव के केशकाल ब्लॉक में गांजे की खेती का खुलासा हुआ है। उस पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि मक्के की फसल के बीच गांजा उगाया जा रहा था। बैज ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि हाल ही में कलेक्टरों के जरिए सर्चिंग कर अफीम और गांजा खेती नहीं होने का दावा किया गया था लेकिन केशकाल की घटना से वह गलत साबित हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि या तो कलेक्टरों ने गलत रिपोर्ट दी या सरकार ने जनता को गुमराह किया। साथ ही नगरी क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां अफीम खेती पर सिर्फ पौधे नष्ट किए गए लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई जिससे सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आबकारी विभाग में कथित मेन्स पावर सप्लाई घोटाले को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 300 करोड़ रुपये का काम भाजपा से जुड़े एक राष्ट्रीय नेता की कंपनी को गलत तरीके से दिया गया। बैज ने सवाल उठाया कि इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा कब करेगी। उन्होंने यह भी पूछा कि इस कथित घोटाले की नैतिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री लेंगे या नहीं और किसके इशारे पर यह पूरा मामला हुआ। अंबिकापुर जिले के दर्रीपारा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कुख्यात ब्राउन शुगर विक्रेता शोभा कुशवाहा उर्फ गुड़िया को भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ताज़ा खबरें तुरंत अपडेट्स — सिर्फ EMS TV पर सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन दबाएं।