Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
29-Mar-2026

चलती कार बनी चिता दुर्घटना में तीन जिंदा जले दो की हालत गंभीर शहर में निकाली वॉक फार अहिंसा रैली अहिंसा परेमोधर्म का दिया संदेश अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा भगवा झंडा का किया गया अपमान ग्रामीणो ने सौपा ज्ञापन बालाघाट से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शनिवार देर रात बैहर-मलाजखंड रोड पर केवलारी चौराहे के पास एक चलती कार अचानक हादसे का शिकार होकर आग का गोला बन गई इस दर्दनाक हादसे में कार सवार तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं एक 8 साल की मासूम बच्ची चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गई बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे उतर गई और टकराते ही उसमें आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए कार की खिडक़ी तोडकऱ बच्ची पूर्वी को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद चालक सीतम और उनकी मां नानाबाई को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया। लेकिन आग की भयावहता के चलते पिता नगारची पत्नी सविता केलकर और मासूम पुत्र अभि केलकर कार के अंदर ही जिंदा जल गए। घायलों का इलाज जारी है जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। लामता से महज 4 किलोमीटर दूर जनमखार नाला के पास जंगल में भीषण आग लगी हुई है। आग तेजी से फैल रही है जिससे आसपास के वन क्षेत्र और वन्यजीवों पर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक काफी देर से आग जल रही है लेकिन अब तक इसे बुझाने के लिए ठोस प्रयास नजर नहीं आ रहे ग्रीष्म ऋतु के चलते बढ़ते तापमान और सूखी वनस्पतियों के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है। वहीं प्रारंभिक तौर पर इसे मानवीय लापरवाही का परिणाम भी माना जा रहा है—संभावना है कि किसी ने जलती बीड़ी-सिगरेट या आग छोड़ दी हो जिससे जंगल में आग भडक़ उठी। वन विभाग के अधिकारी मामले में मौन बने हुए हैं जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। सवाल उठ रहा है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन और कब तक यूं ही जलते रहेंगे जंगल? जिले के किरनापुर में संत शिरोमणी माता कर्मा की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। तेली साहू समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए कार्यक्रम में लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे जनपद पंचायत अध्यक्ष राणा कल्याण सिंह और जिला तेली साहू समाज अध्यक्ष राजेंद्र मानवटकर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे इस दौरान वक्ताओं ने माता कर्मा के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट रहने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने का संदेश दिया कार्यक्रम में समाज के विकास संगठन और सामाजिक समरसता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की । अहिंसा के अग्रदूत भगवान महावीर स्वामी की २६२५ वीं जन्म जयंती हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति द्वारा ३१ मार्च को धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर २९ मार्च की शाम सर्व समाज द्वारा हनुमान चौक से वॉक फार अहिंसा रैली निकाली गई। जो सराफा बाजार होते हुये सुभाष चौक महावीर चौक राजघाट चौक से कालीपुतली चौक समीप अहिंसा द्वार पहुंच संपन्न हुई। रैली के माध्यम से लोगों को भगवान महावीर स्वामी का अहिंसा परमोधर्म का संदेश दिया गया। जयंती महोत्सव के इस कड़ी में ३० मार्च की शाम नया सराफा मेन रोड में विक्की डी पारख एवं ग्रुप मुंबई द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। ३१ मार्च को सुबह श्री पाश्र्वनाथ भवन से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। लामता तहसील मुख्यालय लामता नगर में रामनवमी एवं हनुमान जयंती को लेकर नगर भर में भगवा झंडा लगाये गये थेजो कि गत रात्रि में अज्ञात असामाजिक तत्व द्वारा भगवा झंडा को निकाल कर सुखी नदी के गंदे स्थान पर झंडे को तोड़ मरोड़ कर फेंका गयाजिससे धार्मिक प्रेमी एवं समस्त नगरवसियो में भारी रोष व्याप्त है यह घटना धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाने की मंशा किया गया कृत्य है इस अप्रिय घटना को देखते हुए नवयुवक एवं ग्राम पंचायत लामता के सरपंच एवं उपसरपंचव्यापारी संघ सभी धर्म प्रेमी बंधुओ ने लामता थाने में पहुंचकर निदनीय घटना को लेकर लिखित ज्ञापन सौपा गया है ज्ञापन के माध्यम से लामता पुलिस से मांग किया गया है कि भगवा झंडे का अपमान करने वाले पर सख्त और दण्डात्मक कार्यवाही किया जावे किरणापुर ब्लॉक के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क एवं पुल-पुलियों के निर्माण कार्यों में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। शनिवार को कलकत्ता से बोदल झोला और केरीकोना लाटरी डाबरी मार्ग के बीच किए जा रहे निर्माण का निरीक्षण करने पर पाया गया कि बीटी सड़क का कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है। डामर की गुणवत्ता बेहद खराब है और सड़क की मोटाई भी निर्धारित मानकों से कम रखी गई है। परिणामस्वरूप कई स्थानों पर निर्माण के तुरंत बाद ही सड़क उखड़ने और धंसने लगी है। स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप हैं कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं जिससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।