“ये मंजर नहीं देख पाएंगे आप! करेर गांव में मातम ही मातम”...एक साथ उठी 5 अर्थिया राममय हुआ शहर निकला भव्य चल समारोह भीषण आग से गेहूं की खड़ी फसल खाक प्रशासन नदारद परासिया में ट्रांसफार्मर में आग इलाके में मचा हड़कंप भूकंप आपदा पूर्व तैयारी पर प्रशिक्षण सम्पन्न छिंदवाड़ा जिले में बीते दिन शाम को हुआ सड़क हादसा गांव करेर को कभी नहीं भूल सकने वाला गम दे गया. एक्सीडेंट के बाद गांव करेर से एक साथ पांच अर्थियां उठीं तो पूरा गांव रो पड़ा. वहां मौजूद कोई भी शख्स अपने आंसू नहीं रोक पाया। गुरूवार की देर शाम छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पलट गई और उसमें सवार 10 लोगों ने दम तोड़ दिया. करीब ४१ लोग घायल हो गए. गांव करेर के पांचों मृतक भी उसी सड़क हादसे का शिकार हुए हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को दिल्ली दौरे के बाद अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर सीधे छिंदवाडा पहुंचे। जहां उन्होंने छिंदवाड़ा जिले की तहसील मोहखे? के ग्राम करेर ग्वारा और झिरिया पहुंचकर सड़क दुर्घटना में मृतक लोगों के परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना प्रदान की। इस दौरान उन्होंने छिंंदवाड़ा जिला अस्पताल में पहुंचकर घायलों से भी मुलाकात कर उनक कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने आत्मीयता के साथ ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि यह दुर्घटना पीड़ा दायक है। आप सभी धैर्य और साहस बनाए रखें प्रदेश सरकार संकट में आपके साथ खड़ी है। रामनवमी के अवसर पर हिंदू उत्सव समिति द्वारा भव्य चल समारोह का आयोजन दादा धुनि वाले मंदिर से पूजा अर्चना कर किया गया जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए दशहरा मैदान पहुचा हनुमान चालीसा और प्रभु श्री राम की महा आरती कर चल समारोह का समापन किया गया इसी दौरान समिति द्वारा आतिशबाजी का आयोजन किया गया चांद तहसील के अंतर्गत ग्राम चिखली में शुक्रवार को 5-6 किसानों की खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आग की चपेट में बलवान सूरज वर्मा सहित अन्य किसानों की पकी फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई।घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल प्रशासन को दी गई लेकिन देर तक न तो पुलिस बल मौके पर पहुंचा और न ही राजस्व विभाग का कोई अधिकारी। प्रशासन की अनुपस्थिति के चलते ग्रामीणों को खुद ही आग बुझाने के प्रयास करने पड़े। जिले के परासिया में होटल शिवम् के पास WCL गेस्ट हाउस के सामने लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया जिससे बड़ा हादसा टल गया। छिंदवाड़ा में जिला पंचायत सभाकक्ष में भूकंप आपदा पूर्व तैयारी को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।कलेक्टर हरेन्द्र नारायण के निर्देश पर अधिकारियों कर्मचारियों व रेस्क्यू टीम को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई।विशेषज्ञों ने भूकंप के समय क्या करें और क्या न करें सहित बचाव व राहत कार्यों के उपाय बताए।कार्यक्रम में विभिन्न दलों के गठन और उनकी जिम्मेदारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। श्री सत्यधर्म मंडल व श्रीराम मंदिर ट्रस्ट द्वारा छोटी बाजार स्थित राम मंदिर में रामनवमी पर विशेष आरती व पूजन पाठ का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे ध्वज वंदन से हुई इसके बाद भजन-कीर्तन और रामायण संकीर्तन आयोजित हुआ।दोपहर 12 बजे महाआरती व देव स्तुति के साथ प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया और महाप्रसाद वितरित किया गया। छिंदवाड़ा के चिखली में हुए बस सड़क हादसे में घायलों के परिजनों से मिलने देर रात प्रभारी मंत्री राकेश सिंह जिला अस्पताल पहुंचे थे उन्होंने बताया कि सभी घायलों की स्थिति में सुधार है और कोई भी गंभीर नहीं है।सरकार की ओर से बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं जरूरत पड़ने पर बड़े शहरों में रेफर किया जाएगा। उन्होंने बताया किमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात करेंगे। छिंदवाड़ा में अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन द्वारा सर्वोदय अहिंसा अभियान के तहत अनोखी पहल की गई। परिणय उत्सव में बारातियों का स्वागत जलपात्र भेंट कर किया गया जिससे जीव रक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।