ज़हर देकर बाघ की हत्या उसी खेत में फल-फूल रही थी अफीम खेती मक्के के बोरों से भरा पिकअप पलटी तीन घायल पुलिस लाइन में वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 159 पुलिसकर्मियों व परिवारों ने लिया लाभ बच्चों के साथ जिला अध्यक्ष ने सुनी मन की बात रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी का खुलासा शातिर चोर गिरफ्तार छिंदवाड़ा वनमंडल में मवेशी के शिकार का बदला लेने के लिए बाघ को जहर देकर मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी उदेसिंग सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मृत बैल में यूरिया मिलाकर बाघ को जहर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। जांच के दौरान बाघ का शव जमीन में दफन मिला जिसे आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए छिपाया था। मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ कि जिस खेत में घटना हुई वहीं अवैध अफीम की खेती भी की जा रही थी। मौके से 700 से अधिक अफीम के पौधे मिले जिनकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार दोपहर सिमरिया में टायर फटने से मक्के से भरा एक पिकअप वाहन पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी अनुसार मोहखेड़ के गोरेघाट निवासी अनिकेत प्रकाश अहाके राम पिता सुमेर धुर्वे और अमित पिता मोहन यादव रविवार दोपहर करीब १२ बजे पिकअप से मक्का लेकर अनाज मंडी जा रहे थे। इसी दौरान सिमरिया के करीब पिकअप का पीछे का टायर अचानक फट गया। टायर फटने के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर दो पलटी खाकर पलट गई। छिंदवाड़ा में पुलिस लाइन परिसर में रविवार को वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर Aureus Institute of Medical Sciences नागपुर के सहयोग से आयोजित हुआ जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सेवाएं दीं। कार्यक्रम में डीआईजी राकेश कुमार सिंह एवं एसपी अजय पांडे विशेष रूप से मौजूद रहे। शिविर में 159 अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छिंदवाड़ा में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 132वें एपिसोड का सीधा प्रसारण देखा गया। जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने बच्चों पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया। यादव ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों की उपस्थिति आज के इस कार्यक्रम को विशेष रूप से सार्थक और प्रेरणादायक बनाती है क्योंकि वे ही भविष्य के भारत के निर्माणकर्ता हैं। छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन के मुसाफिरखाना में मोबाइल चोरी की वारदात का जीआरपी ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद किया है।आरोपी (नाम) के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।बरामद सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 3 हजार रुपए बताई जा रही है। 27 मार्च को बैतूल निवासी संजय बेले का मोबाइल चोरी हुआ था जिसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। अमरवाड़ा पुलिस की जुआरियों पर बड़ी स्ट्राइक जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अमरवाड़ा पुलिस ने जुआरियों के एक बड़े अड्डे पर दबिश देकर बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार देर रात पुलिस ने ग्राम बांकी-उमरिया के पास जंगल में घेराबंदी कर 8 आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से ३६ हजार रूपए से अधिक की राशि बरामद की गई है। मामले में थाना प्रभारी राजेंद्र धुर्वे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग बांकी उमरिया के जंगल में हारजीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर ८ लोगों को गिरफ्तार किया 7 जिला अस्पताल पहुंचे सीईओ हादसे के घायलों का जाना हाल जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार सड़क हादसे में घायल लोगों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। अधिकारियों को आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। जैन समाज ने निकाली जिनधर्म प्रभावना वाहन रैली जैन समाज तीर्थंकर महावीर भगवान का 2625 वां जन्मकल्याणक महोत्सव सोमवार को मनाएगा। इसकी खुशी में सकल जैन समाज ने रविवार को जिनधर्म प्रभावना वाहन रैली जिसमें बड़ी संख्या में जिनशासन सेवकों ने जय घोष के साथ नगर का भ्रमण किया और नगर के समस्त जिनालयों सहित चैत्यालयों में ध्वजारोहण कर मंगल महोत्सव की शुभकामनाएं दी। सिमरिया हादसे के बाद सेवा में उतरा इनर व्हील क्लब छिंदवाड़ा के सिमरिया क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद इनर व्हील क्लब ने पीड़ितों की मदद के लिए पहल की। क्लब अध्यक्ष श्वेता पाटनी घई के नेतृत्व में घायलों को फर्स्ट एड किट और फल वितरित किए गए।सदस्यों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। महाकाली मंदिर से निकला भव्य घट विसर्जन जुलूस : पाटनी चौक स्थित जय जय माता महाकाली मंदिर से गाजे-बाजे के साथ भव्य घट विसर्जन जुलूस निकाला गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ शोभायात्रा में भाग लिया।