शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल में लगी भीषण आग दो एकड़ फसल खाक; गुरंदी बाजार में अगरबत्ती-रस्सी दुकान में लगी आग टला बड़ा हादसा मेडिकल में मौत का इलाज! 4 दिन के बच्चे की जान गई परिजनों का हंगामा लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 12 मोटरसाइकिलें जब्त वाहन चोर गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार जबलपुर (कुंडम): जबलपुर जिले के कुंडम तहसील अंतर्गत मुरझौर गांव में बिजली के तारों में हुई स्पार्किंग ने एक किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया। शुक्रवार को खेत के ऊपर से गुजरे हाई-टेंशन तारों में अचानक हुई शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारियों ने गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे दो एकड़ से अधिक की तैयार फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। इस अग्निकांड से पीड़ित किसान को भारी आर्थिक नुकसान पहुँचा है।घटना से गुस्साए ग्रामीणों और किसानों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिजली ऑफिस का घेराव कर जमकर हंगामा किया। किसानों का कहना है कि झूलते तारों और मेंटेनेंस की कमी के कारण आए दिन इस तरह के हादसे होते हैं लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। गुरंदी बाजार स्थित दर्शन चौक पर गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को एक अगरबत्ती और रस्सी की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. घनी आबादी वाले क्षेत्र में आग लगने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. हालांकि दमकल विभाग की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकसे नामक व्यक्ति की दुकान से पहले धुआँ निकलता देखा गया जिसने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया. दुकान में अगरबत्ती और रस्सी जैसे ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैली. स्थानीय लोगों ने पहले खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता न मिलने पर दमकल विभाग को सूचित किया. मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया.क्षेत्र के निवासी आजाद अली ने बताया कि यदि आग विकराल रूप ले लेती तो आसपास की अन्य दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से जानमाल के बड़े नुकसान को रोका जा सका. पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है. जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज की व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। 4 दिन के नवजात की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए और अस्पताल में जमकर हंगामा किया।भेड़ाघाट के मीरगंज निवासी हर्ष बर्मन के अनुसार उनकी पत्नी को 20 मार्च को डिलेवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डिलेवरी के बाद जन्मा बेटा पूरी तरह स्वस्थ था जिससे परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन कुछ ही दिनों में यह खुशी मातम में बदल गई। लार्डगंज थाना पुलिस ने शहर में सक्रिय वाहन चोर गिरोह के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक जबलपुर के निर्देशों के तहत लार्डगंज थाना प्रभारी नवल आर्या द्वारा एक विशेष टीम गठित कर वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और चोरों को पकड़ने के लिए कार्यवाही शुरू की गई थी. इस कार्यवाही के परिणामस्वरूप लार्डगंज पुलिस ने 12 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं और इस गिरोह से जुड़े 2 आरोपियों कासिम खान और फैजान अंसारी को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लार्डगंज कोतवाली ओमती विजयनगर धमापुर और कटनी सहित विभिन्न स्थानों पर वाहन चोरी करने की बात कबूल की है. पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी की जा रही है.