Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
26-Mar-2026

चैत्र नवरात्रि के अष्टमी के पावन अवसर पर देशभर के मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल है। रायपुर स्थित मां महामाया देवी मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अष्टमी के दिन माता महागौरी और नवमी को मां सिद्धिदात्री की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिर परिसर में लगभग 10000 दीप प्रज्वलित किए गए हैं जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और आलोकित दिखाई दे रहा है। सुबह से ही दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। पंडितों के अनुसार हर वर्ष की तरह इस बार भी भक्तों में विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिल रही है जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है। राजधानी रायपुर में पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया। तीन अलग-अलग कॉल सेंटरों पर छापेमारी में 42 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।ये आरोपी भारत के विभिन्न राज्यों जैसे गुजरात उत्तर प्रदेश राजस्थान बिहार मेघालय हरियाणा और पंजाब के निवासी हैं। प्रमुख दो आरोपी गुजरात से हैं। कॉल सेंटर का संचालन रायपुर के थाना गंज के पिथालिया कॉम्प्लेक्स और न्यू राजेंद्र नगर के अंजनी टॉवर से किया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 67 मोबाइल 18 लैपटॉप 28 कंप्यूटर और 3 राउटर जब्त किए गए जिनकी कीमत लगभग ₹16.53 लाख है।पुलिस के अनुसार यह गिरोह अमेरिका में रहने वाले नागरिकों को बैंक लोन और सिबील सुधार के झूठे बहाने कॉल कर उनका डेटा जुटाता क्लोन चेक बनाता और गिफ्ट कार्ड के जरिए रकम हवाला के माध्यम से मास्टर माइंड तक भेजता था।थाना गंज और न्यू राजेंद्र नगर में आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रमुख आरोपी अनिल कुमार यादव सौरभ राजपूत अभिषेक शर्मा रोहित शर्मा सोनू कुमार भारती राहुल प्रजापति मयुर खडपे नितेश गुरूंग आदित्य कुमार और गौरव यादव हैं। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि वर्ष 2026 को कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर संगठन सृजन का वर्ष घोषित किया है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिला ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों का चयन पूरा कर लिया गया है। जिला और ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी गठन का काम तेजी से चल रहा है और 31 मार्च तक सभी जिलों में इसे पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही वार्ड ग्राम और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया भी जारी है।बैज ने बताया कि वे प्रदेश के कई जिलों का दौरा कर संगठन विस्तार में शामिल हुए हैं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। उन्होंने दावा किया कि 31 मार्च तक प्रदेश में कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा पूरी तरह तैयार हो जाएगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस के गैस की किल्लत को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया दी है।मुख्यमंत्री ने कहा बीजेपी तोड़ने का नहीं जोड़ने का काम करती है। कांग्रेस द्वारा ज्यादा अफवाह फैलाई जा रही है।उन्होंने यह भी कहा कि देश की विदेश नीति मजबूत है और पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता पर नियंत्रण है। महादेव सट्टा एप मामले में कार्रवाई को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कई घोटाले और प्रदेश को नुकसान पहुंचाने वाले मामले सामने आए थे। वर्तमान सरकार इन मामलों में सख्ती से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि जांच के तहत संपत्तियों को सीज किया जा रहा है और भ्रष्टाचार के नए तरीकों पर भी निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा राज्य में नए साइबर थाने स्थापित करने का काम भी जारी है।