1. राम मंदिर में सफ़ाई करने पहूंचे कलेक्टर भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में राज्य शासन के निर्देशों के अनुसार छिंदवाड़ा जिले में भी सभी मंदिरों की साफ-सफाई के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर मनोज पुष्प आज छोटी बाजार स्थित राम मंदिर पहुंचे और जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ श्रमदान कर मंदिर परिसर की सफाई की। इसके साथ ही जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि आप भी विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों को करते हुए इस अभियान से स्वयं भी जुड़ें व औरों को भी प्रेरित करें। इस दौरान अपर कलेक्टर के.सी. बोपचे व निगम के आयुक्त राहुल सिंह सहित विवेक साहू रमेश पोफली व रोहित पोफली हरि ओम सोनी उपस्थित थे। 2. भाजपा के बाद कांग्रेस ने की नियुक्तियां पांढुर्ना में भाजपा द्वारा नवनियुक्ति के बाद आज जिला कांग्रेस द्वारा पांढुर्ना चौरई एवं उमरेठ में नई नियुक्तियां कर समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें पांढुर्ना विधानसभा अंतर्गत उप ब्लॉक कमेटी चिचोली सिवनी में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्रीकांत महाजन एवं समन्वयक गणपति आगरे को सौंपी और क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी लांघा के अध्यक्ष महेन्द्र कोरडे को बनाया गया है। उमरेठ नगर अध्यक्ष कृष्णकांत पाल एवं समन्वयक शिवचरण मर्सकोले नियुक्त किये गये हैं। इसके अलावा चौरई ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर स्वाति श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। 3. महापौर अपनी नाकामी को छुपाने के लिए कर रहे है ढोंग - बिज्जू पांडे नगर निगम नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे ने प्रेसवर्ता में मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कांग्रेस पर नाकामी छुपाने जैसे गंभीर आरोप लगाए। वहीं एक दिन पहले कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर निगम आयुक्त के साथ भाजपा को भी घेरा रहा था जिसके बाद आज भाजपा द्वारा प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर आरोप लगाए और कई मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रेसवार्ता में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गरिमा दामोदर जनभागीदारी अध्यक्ष भरत घई पार्षद संदीप सिंह चौहान राहुल उईके बलराम साहू माइकल पहाड़े सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। 4. कलेक्ट्रेट में सुनी गई 107 आवेदकों की समस्याएं साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत अतिरिक्त कलेक्टर के.सी.बोपचे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 107 आवेदकों की समस्यायें सुनी। इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये। आज जनसुनवाई में मुख्य रूप से अनुकंपा नियुक्ति दिलाने सीमाकंन व बंटवारा करने आवासीय पट्टा प्रदाय करने अवैध कब्जा हटाने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने पारिवारिक पेंशन दिलाने जीपीएफ की राशि दिलाने अनुग्रह सहायता राशि दिलाने नाली व सड़क निर्माण कराने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये। अतिरिक्त कलेक्टर बोपचे ने विभिन्न आवेदनों में तत्काल प्रकरण नोट कराते हुए तत्परता के साथ निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। 5. हर घर मोदी को सार्थक करके दिखाऊंगी : वैशाली महाले पांढुरना जिले की नई जिला अध्यक्ष एडवोकेट वैशाली महाले ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि भाजपा में व्यक्ति विशेष नहीं पार्टी का सिंबल काम करता है केंद्र एवं राज्य संगठन द्वारा प्रदेश की एकमात्र महिला जिला अध्यक्ष बनाकर मुझ में जो विश्वास जताया है उसे मैं पूरा करके दिखाऊंगी एवं क्षेत्र की जनता की हर समस्या के साथ खड़ी रहकर राज्य नेतृत्व तक उस समस्या के निराकरण के लिए पूरे प्रयास करूंगी आने वाले लोकसभा में हर घर मोदी के प्रयास को सार्थक करके दिखाऊंगी एवं संगठन में जो भी छोटे बड़े बदलाव है नेतृत्व के निर्देश पर जल्द शुरू करूंगी। 6. तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे फिल्म अभिनेता प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशाल जन एकता तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है । इस अवसर पर वालीवुड स्टार टी.वी.एक्टर फिल्म अभिनेता शहबाज खान भी उपस्थित रहेंगे। शहबाज ने सबसे ज्यादा निगेटिव रोल में लोकप्रियता हासिल की है तो वहीं टी.वी. सीरियल चन्द्रकांता से काफी मशहूर हुये हैं । इसके अलावा उन्होनें अनेक फिल्मों में मुख्य किरदार भी निभाया है। 7. निगम उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं नगर पालिक निगम में साप्ताहिक जनसुनवाई में निगम उपायुक्त कमलेश निरगुडकर द्वारा नगर निगम सभाकक्ष में जन सुनवाई में लोगो की समस्या सुनी। जनसुनवाई मे पट्टा आवास सम्बंधित एक आवेदन प्राप्त हुआ जिसका निराकरण जल्द किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। 8. अंतरराष्ट्रीय टेनिस स्पर्धा का हुआ समापन प्लेटो क्लब द्वारा 5 दिनों से जारी एन.पी अग्रवाल मेमोरियल और एरकान्स कप का आज समापन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर मनोज पुष्प ने उपस्थित होकर विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी एवं सर्टिफिकेट का वितरण किया। प्रतियोगिता में 45 प्लस आयु वर्ग के डबल्स मुकाबले में अभय दुग्गड़ एवं विवेक बाजल की जोड़ी ने पुनीत बिंद्रा एवं सुरजीत सुनेजा को फाइनल में परास्त किया। इसके अलावा 35 प्लस आयु वर्ग में करण उपाध्याय पुरुष एकल फाइनल 30 प्लस आयु वर्ग में सुकर्ण तनेजा ने अपने पार्टनर के साथ डबल्स में फाइनल जीता वहीं अन्य वर्गों में भी विजेताओं को ट्राफी और सर्टिफिकेट वितरण किया गया। 9. काॅलेज चलो अभियान का चौथा चरण पूरा कॉलेज चलो अभियान अंतर्गत चौथे चरण में टीम ने आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरैया सरस्वती शिशु मंदिर संकट मोचन एवं भगवान श्रीचंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भ्रमण किया। टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रवेश एवं नई शिक्षा नीति के संबंध में जानकारी दी गई साथ ही उन्हें गृह आवास योजना एवं विभिन्न छात्रवृत्तियों की जानकारी दी गई। इस अभियान में विद्यालय के अब्दुल हक खान संजय गुप्ता सी विश्वकर्मा मंजीत सिंह बेदी ने मार्गदर्शन किया। 10. राष्ट्रीय हिंदू सेना करेगा राम नाम का भव्य आयोजन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण एवं प्रभु श्री राम के गर्भ ग्रह में स्थापना कार्यक्रम को पूरा भारत बड़े ही हर्ष उल्लास से मना रहा है इसी क्रम में राष्ट्रीय हिंदू सेना के तत्वाधान में एक शाम श्री राम के नाम कार्यक्रम 21 जनवरी को किया जा रहा है। जिसकी जानकारी प्रेस कांफ्रेंस कर राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष यमन साहू एवं बंटी श्रीवास्तव ने दी। 11. बच्चों ने राम नाम पत्रक भर की झांकी प्रस्तुत प्रभु श्री राम की अयोध्या में भव्य प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरा देश हर्षउल्लास और भक्ति भाव में सरोवर है इस अवसर पर छिन्दवाड़ा भी पूरे उत्साह के साथ इस पावन अवसर के लिए तैयार है इसी क्रम में छिंदवाड़ा के सनराइज हाई स्कूल में आयोजन के माध्यम से राम सीता लक्ष्मण की झांकी प्रस्तुत की गई जिसमें राम नाम के पत्रक बच्चों के द्वारा सैकड़ो की संख्या में लिखे गए जहां एक तरफ राम लक्ष्मण और सीता की झांकी मनमोहन बनी रही वहीं दूसरी ओर बच्चों ने सुंदरकांड का उल्लेख किया। 12. इंडियन ऑयल T 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय मनोहर लाल मालवीय की स्मृति में इंडियन ऑयल T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। जिसमे पहला मैच एम एच जबलपुर और नागपुर टाइगर्स के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एम एच जबलपुर ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 193 रन बनाये। 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागपुर टाइगर्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 139 रन ही बना सकी और जबलपुर ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।