1. निगम कमिश्नर पर कांग्रेसियों ने लगाया भेदभाव का आरोप नगर निगम कमिश्नर के खिलाफ आज महापौर निगम अध्यक्ष और कांग्रेसी पार्षदों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। नगर निगम कार्यालय के बाहर हाथ में तख्ती लेकर कांग्रेसियों ने निगम कमिश्नर और अन्य अधिकारी पर जनता से जुड़े कार्यों को भाजपा नेताओं के दबाव में रोकने का आरोप लगाते हुए नजर आये। महापौर विक्रम आहाके के साथ निगम अध्यक्ष सोनू मागो कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे के साथ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किरण चौधरी और अन्य नेताओं ने फव्वारा चौक से मुख्य मार्गों से होते हुए रैली के साथ निगम पहुंचे और कार्यालय के बाहर धरना देकर जमकर नारेबाजी की। विक्रम आहाके ने कमिश्नर पर आरोप लगाया है कि जब से उनकी छिंदवाड़ा नगर निगम में पोस्टिंग हुई तब से वह भेदभावपूर्ण कार्य कर रहे हैं। 2. अधिकारियों ने साइकिल रैली निकाल दिया स्वच्छता सन्देश पांढुर्ना में युवा दिवस एवं मकर संक्रांति के अवसर पर सोमवार को युवाओं के भागीदारी से स्वच्छता एवं पर्यावरण जन जागरूकता के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसमे कलेक्टर तहसीलदारनगर पालिका अधिकारी थाना प्रभारी रैली में शामिल हुए और साइकिल चलाकर क्षेत्र वासियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण जन जागरूकता का परिचय दिया। 3. चाइनीज मांझा बेचने वाले व्यापारियों पर कार्यवाही बाजारों में प्रतिबंध के बावजूद भी चाइनीस मांझा बेचने वाले पतंग व्यापारियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस द्वारा इतवार को कार्यवाही की गई। पुलिस ने मटका बाजार और बुधवारी बाज़ार क्षेत्र में चाइनीज मांझा बेचने वाले दो लोगों पर कार्यवाही की गयी। वहीं आज चाइनीज मांझे की जांच के लिए राजस्व विभाग एवं नगर निगम अमले ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जिसमे शहर के कालीमठ बुधवारी बाजार छोटी बाजार एवं शनिचरा बाजार में कार्यवाही की गयी जिसमे 5 बड़े बंडल चायनीज मांझा जप्त किया गया। 4. मौसम विभाग ने मनाया 150वां स्थापना दिवस मौसम आज मौसम विभाग ने स्थापना के 150 वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया इसके साथ ही प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों को मौसम विभाग से संबंधित जानकारी दी गई जिसमें मौसम की गणना व भूकंप आना जैसे अन्य विषयों पर प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाने का प्रयास किया गया ताकि मौसम को लेकर जन जागरूकता लाई जा सके। 5. धार्मिक स्थलों में भाजपा का सफाई अभियान अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के मंदिर व तीर्थक्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया है। इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू आज दूसरे दिन कार्यकर्ताओं के साथ पिपलेश्वर शनि मंदिर में पहुंचकर साफ सफ़ाई कर पूजा अर्चना की। 6. जलकर जमाना करने पर निगम ने काटे 10 नल कनेक्शन नगर निगम राजस्व निरीक्षकों द्वारा लगातार विभिन्न वार्डो में कर जमा नही करने पर नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को कुकड़ा जगत जोन के वार्ड क्रमांक 9 लहगडुआ में जलकर जमा न करने पर 9 कनेक्शन काटे इसके अलावा चंदन गांव जोन में एक नल कनेक्शन काटा गया कार्यवाही के दौरान राजस्व निरीक्षक ऋषभ स्थापक धर्मेंद्र माहोरे एआरआई अजय सनकत सुनील चौधरी गौतम सिंह आशीष तिवारी सुशील युवनाती यशवंत घुले संजय सरेयाम सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। 7. राह चलते चायनीज मांझे से कटे 3 गले चाइनीस मांझे पर जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाया जा चुका है कलेक्टर मनोज पुष्प ने भी इस संबंध में बीते दिनों निर्देश जारी किए थे जिसके तहत चाइनीस मांझे की खरीदी और बिक्री दोनों पर रोक लगाई गई थी लेकिन प्रतिबंध के बाद भी शहर के बाजारों में चायनीज मांझा बिक रहे हैं। जिसका शिकार राहगीर हो रहा है मकर संक्रांति को लेकर आसमान में उड़ती पतंग काटने के बाद अब रहागीरों का गला काट रही है ऐसे ही मामले में रविवार को चार फाटक ओवर ब्रिज से आते वक्त हरिप्रसाद धुर्वे मांझे की चपेट में आ गया जिससे उसका गला कट गया इसी प्रकार लालबाग क्षेत्र में ही एक युवक का गला कट गया जिससे हल्की चोट आने के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया जबकि एक हादसे में मानक दही से पटना आ रहे मोंटू सूर्यवंशी और सौरभ तिरंगा मन विच एनिमल मजे की चपेट में आ गए जिससे दोनों को चोट आयी है। 8. 17 से राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय में होगा युवा उत्सव राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 17 से 19 जनवरी तक होना है इस सम्बंध में आज प्रे स वार्ता कर कुलपति डॉ. लीला भलावी ने बताया कि आयोजन सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप किया जाएगा जिसमें सिवनी बालाघाट और छिंदवाड़ा जिले की 22 विधाओं की विजेता टीमें राज्य स्तरीय चयन में सहभागिता देंगी। इस दौरान डॉ. युवराज पाटिल डॉ. धनाराम उइके डॉ. अर्चना सुदेश मैटहेट डॉ. टीकमणि पटवारी डॉ. मीनाक्षी कोरी डॉ. सीमा सूर्यवंशी वैदूर्यमणि तिवारी डॉ. अमर सिंह और डॉ. विजय कलमधार उपस्थित रहे। 9. अभय दुग्गड़ और विवेक बांजल की जोड़ी पहुंची फाइनल में प्लेटो क्लब द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता के आज चौथा दिन 45+ डबल के मुकाबले में अभय दुग्गड़ और विवेक बांजल की जोड़ी ने गौरव बहल और यशवंत सिंह को 7 - 5 6 - 4 से पराजित किया। वहीं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पवन जैन ने 60+ के सिंगल मुकाबले में दोबारा किताब पर कब्जा किया जिसमें उन्होंने मणिपुर के दिलीप सिंह नानगमेथेन को मुकाबले में 3 - 6 6 - 1 और 10 - 3 से पराजित किया। इसके अलावा महिला 30+ आयु वर्ग में लखनऊ से आई मीनू पांडे ने आराधना पवार को 6 - 0 6 - 0 से हराकर किताब अपने नाम किया।