क्षेत्रीय
मध्य प्रदेश में 28 जनवरी से पिछड़ा अधिकार यात्रा निकाली जाएगी । यह यात्रा मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के लोगों को उनके अधिकार दिलाने के लिए निकाली जाएगी । यात्रा 28 जनवरी को दतिया के मां पीतांबरा पीठ से शुरू होगी । जो करीब 60 विधानसभा सीटों को कवर करेगी । इस दौरान जगह-जगह सभाएं और सम्मेलन होंगे । यह यात्रा फ्रंट फॉर ओबीसी राइट मध्य प्रदेश के तत्वाधान में निकाली जाएगी । जिसका समापन राजधानी भोपाल में 16 फरवरी को होगा । यात्रा को निकालने का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को उनका अधिकार दिलाना है इसके लिए चार मुख्य बिंदु भी तय किए गए हैं ।