22 जनवरी को अयोध्या में भव्य भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित होगा । इसी कड़ी में राजधानी भोपाल समेत मध्य प्रदेश में कई बड़े आयोजन होंगे । तो वहीं दूसरी ओर राजधानी भोपाल के गठन मार्केट में रामायण सीरियल में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल राजधानी भोपाल पहुंचेंगे । जो राजधानी भोपाल के गठन मार्केट में सुनो श्री राम कहानी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे । जहां भव्य राम कथा का आयोजन होगा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि 500 वर्ष के बाद ऐसा शुभ अवसर आया है जब देश ही नहीं पूरे दुनिया में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर सभी लोग प्रतीक्षा कर रहे हैं इसी कड़ी में राजधानी भोपाल का गठन मार्केट में भी भव्य राम कथा का आयोजन रखा गया है ।