सोमवार को मकर संक्रांति का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस पावन पर्व पर खिचड़ी का विशेष महत्व है । तो वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में राजधानी भोपाल से श्रद्धालु भोजपुर और नर्मदा स्नान करने के लिए नर्मदा पुरम पहुंचते हैं । इन श्रद्धालुओं को राजधानी भोपाल के समीप 11 मिल स्थित नंदी चौराहे पर विश्व हिंदू महासंघ द्वारा खिचड़ी वितरित की जाती है । विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हिंदू मुकेश जोशी ने बताया कि उनके संघ के द्वारा पिछले 10 वर्षों से लगातार यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । और इस बार करीब 5 क्विंटल खिचड़ी श्रद्धालुओं को वितरित की गई है । विश्व हिंदू महासंघ के द्वारा हर त्यौहार पर इस नवीन मंदिर पर स्टॉल लगाकर भक्त और श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया जाता है ।