गुड़ और तिल का भोग लगाकर मनाई मकर संक्राति नदी घाटो पर रही श्रद्धालूओं की भीड़ श्री श्याम मित्र मंडल ने नगर में निकाली निशान यात्रा श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में बालाघाट चेंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज निभाएगा सहभागिता जिले भर में १४ जनवरी को मकर संक्राति का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दिन जप तप दान स्नान श्राद्धतपर्ण आदि धार्मिक क्रियाकलापों का विशेष माना गया है। मकर संक्राति के दिन सूर्य भगवान उत्तरायन होते है। माना जाता है कि इस दिन से देवताओं के दिन प्रारंभ हो जाते है। श्रद्धालुओं द्वारा सूर्य देवता को जल व तिल गुड़ गेहूं व अन्य पूजा सामग्री अर्पित की गई है। इस पर्व में पतंगबाजी का भी की जाती है। जिससे आस-मान में रंग-बिरंगी पतंग अटखेली करते दिखाई दी इस दिन सूर्य भगवान अपने पुत्र शनि की राशि को छोडक़र मकर राशि में प्रवेश करते हैं इसलिए मकर संक्रांति कहते हैं। प्रति माह 14 जनवरी को आयोजित होने वाले श्याम कीर्तन को पूरे 1 वर्ष 14 जनवरी 2024 को पूरे हो गए है इस अवसर पर वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया है इसके साथ ही जनवरी माह में 500 साल की तपस्या का परिणाम भी सामने 22 जनवरी को आने वाला है इसको भी एक छोटा सा स्वरूप देने का काम झांकी के रूप में किया है। इस अवसर पर जबलपुर वृंदावन व बालाघाट के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी और श्याम कीर्तन का आयोजन भी किया गया और खाटू श्याम बाबा के वार्षिक उत्सव में नगर में एक निशान यात्रा भी निकाली गई। स्थानीय सर्किट हाउस में रविवार को बालाघाट चेंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने पत्रकारवार्ता का आयोजन किया जिसमें उन्होनें ने जानकारी देते हुए बताया है कि आगामी 22 जनवरी को होने वाली श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में वह भी सहयोग कर रहे है वही उन्होनें कहा है कि बालाघाट जिला 21 जनवरी से ही भगवा मय व श्री राम की भक्ति में लीन हो जायेगा वही कहा है कि जो दीपमाला व अन्य हो रहे आयोजन में व्यापारी व उद्योगपति समाज ही सबसे ज्यादा सहयोग कर रहा है इस तरह से बालाघाट चेंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज अपना सहयोग दे रहा है। शहर के वार्ड नंबर दो भटेरा चौकी में स्थित अनुपम रायल एकेडमी स्कूल का शनिवार की रात्रि में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बारी.बारी से अतिथियों द्वारा उद्बोधन देकर अनुपम रायल एकेडमी स्कूल की सराहना की गई। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर कक्षा पहलीए दूसरीए तीसरीए चौथीए पांचवीं व छठवीं के बच्चों द्वारा एक से बढक़र एक गीतों पर एकल सामूहिक रूप से एक से बढक़र एक गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर मंचासीन अतिथियों से खूब तालियां बटोरी। कलेक्टर डा गिरीश कुमार मिश्रा ने २२ जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम प्राणप्रतिष्ठा के आयोजन को बालाघाट में भी मानने के लिए बैठक का आयोजन किया। बैठक में शहर के गणमान्य नागरिकों के अलावा सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि जनप्रतिनिधि और धर्मगुरु मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने इस आयोजन को अयोध्या की तरह मनाने के लिए अपने.अपने सुझाव दिए। २२ जनवरी को हनुमान चौक से अम्बेडकर चौक की एक ओर दीपोत्सव का कार्यक्रम किया जाएगा। सभी संस्थाएं विभिन्न धार्मिक गतिविधियों जैसे.रंगोली भजन कीर्तन रामधुन सुंदरकांड व रामचरित मानस जैसे कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। इस दिन होने वाले सभी आयोजन जनसहभागिता के माध्यम से ही होंगे। शहर के विभिन्न श्रीराम मंदिरों में धार्मिक संस्कृति के पूजा पाठ के आयोजनों के साथ ही भण्डारे भी लगाएंगे।