Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
13-Jan-2024

1. शहर में सिटी बस की सेवा दोबारा शुरू नगर निगम छिंदवाड़ा द्वारा लंबे समय से बंद पड़ी सीसीटीएल बसों के संचालन को एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है जो सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी। निगम क्षेत्र में 7 बसों का संचालन किया जाएगा जो खजरी चौक मानसरोवर बस स्टैंड ईएलसी चौक चंदनगांव इमलीखेड़ा चौक श्याम टॉकीज नरसिंहपुर रोड हिंदुस्तान लीवर छापाखाना सोनपुर मल्टी तिलक मार्केट रेलवे स्टेशन कबाडिया एजिस कॉल सेंटरपरासिया नाका सहित अन्य स्थानों पर चलेगी जिसमे यात्री महज 10 रुपए में एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रा कर सकेंगे। 2. पांढुर्ना में पहले जिला अध्यक्ष की हुई नियुक्ति नए जिला बनने के बाद पांढुरना में शासन प्रशासन के अधिकारियों की नियुक्ति होने के बाद राजनीति के पदों पर भी नियुक्तियां होने लगी है ऐसे में पांढुरना जिला बनने के बाद पहला जिला अध्यक्ष के पद पर वैशाली महाले को नियुक्त किया गया है इसके बाद समर्थकों में हर्ष का माहौल है। विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार जिला अध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा था जिसमें बड़े दिग्गज नेताओं के नाम भी चर्चा में थे ऐसे में वैशाली महाले को कमान सौंप कर इसमें विराम लगा दिया गया है। 3. बर्थ डे मनाने गयी युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत तामिया के झील पिपरिया की एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई जिसको लेकर परिजनों ने भाजपा युवा मोर्चा के नेता पर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार महिला का नाम पुष्पा इवनाती है जिसकी उम्र लगभग 29 वर्ष है। मृतक पुष्पा अपने घर से सहेली के घर जन्मदिन मना मनाने के लिए गई थीजब देर रात तक वापस नहीं लौटी तो परिवार द्वारा फोन लागए जाने पर अस्पताल में युवती का होना बताया गया। जिसके बाद आनन फानन में परिजन अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि युवा नेता द्वारा गम्भीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तामिया में लाया गया था और वह युवती को छोड़कर अस्पताल से चला गया। परिजनों का आरोप है कि तामिया बंगाई क्षेत्र के एक भाजपा युवा नेता पर उन्हें शक है जिसकी शिकायत थाने में की है। 4. प्रकाश पर्व के पूर्व निकला नगर कीर्तन गुरु गोविंद सिंह के जन्मोत्सव को सिख धर्म के लोग धूमधाम से मनाते हैं। महान योद्धा कवि और आध्यात्मिक गुरु गोविंद सिंह सिखों के 10वें गुरु थे। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गुरू गोविंद सिंह महाराज के 356वां प्रकाश पर्व 17 जनवरी को मनाया जाएगा। इससे पूर्व आज प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला गया जिसमे बड़ी संख्या में गुरु गोविंद प्रबंध समिति एवं सिख समुदाय के लोग शामिल हुए। 5. मकर संक्रांति के लिए सज गए बाज़ार लोकप्रिय और आस्था का त्यौहार मकर संक्रांति 15 जनवरी सोमवार के दिन मनाया जाना है। जिसको लेकर विशेष बाजार सज कर तैयार हो गया है। दूर दराज से व्यापारी आकर फुटपाथ पर विशेष प्रकार के सामानों के साथ व्यापार कर रहे हैं। वही मकर संक्रांति पर सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला तिल गुड और इससे बनने वाले लड्डू बाजार में बिकना शुरू हो गए हैं। ऐसे में तिल 200 रुपए किलो तो गुड 45 रुपए किलो भाव से बाजार में बिक रहा है। इसके साथ ही बाजार में रंग बिरंगी पतंगों से बाज़ार में रौनक आ गयी गई। मकर संक्रांति पर्व पर पतंगबाजी के शौकीन जमकर पतंग उड़ाते हैं और लुफ़्त उठाते हैं। जहां कुछ वर्ष पहले तक बॉलीवुड अभिनेताओं की तस्वीर वाली पतंगों की डिमांड थी वहीं अब बाजार में पतंगों पर मोदी और योगी के की तस्वीर नजर आने लगी है। जैसे जैसे संक्रांति का पर्व पास आ रहा है वैसे वैसे पतंग उड़ाने के शौकीन पतंग खरीदने पहुंच रहे हैं जिससे पतंगों का बाजार गर्म है। 6. निगम कर रहा शहर को अतिक्रमण मुक्त नगर निगम अतिक्रमण अमले द्वारा प्रतिदिन शहर के विभिन्न हिस्सों एवं मुख्य बाजारों पर चरणबद्ध रूप से कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय एवं पुलिस लाइन के पास अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही में निगम अमले द्वारा पांच गुमठी एवं ठेलो को जप्त किया गया। इसके साथ ही स्थाई 13 अतिक्रमणकारियों के कब्जे को हटाया गया। 7.जलकर जमा न करने पर काटा नल कनेक्शन नगर निगम द्वारा लगातार जलकर जमाना करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में विभिन्न वार्डो में कर जमा नही करने पर नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही की जा रही है। शनिवार को चंदनगांव जोन में कार्यवाही करते हुए राजस्व निरीक्षक धर्मेंद्र माहोरे ने जलकर जमा न करने पर एक कनेक्शन विच्छेद किया गया। 8.अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता में चल रहा मुकाबला प्लेटो क्लब में अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई है जिसमे 40 45 और 50 आयु वर्ग में पुरुषों के एकल मैच खेले जा रहे हैं। पहला मैच हैदराबाद से आए संजय विश्वकर्मा और छिंदवाड़ा के श्याम के बीच खेला गया। जिसमें संजय विश्वकर्मा ने 6 - 0 से पराजित किया। वहीं दूसरे मैच में रायपुर की नीलिमा और छिंदवाड़ा के विपुल के बीच खेला गया जिसमें विपुल ने 6 - 3 से नीलिमा को पराजित किया। इन सभी मैच का निर्धारण अंतरराष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन से मनोनीत मैच रेफरी जॉय मुखर्जी द्वारा किया गया। इसी बीच पूरी प्रतियोगिता में खुशी की लहर दौड़ गई जब जर्मनी से पधारे जॉन डेनियल ने क्लब में प्रवेश किया इसके बाद खिलाड़ियों ने गर्म जोशी से जॉन का स्वागत किया। जर्मनी खिलाड़ी जॉन का पहला मैच नागपुर के खिलाड़ी पराग अत्रे के साथ खेला गया।