Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
13-Jan-2024

श्री गुरू गोविंद सिंह की जयंती १७ को शहर में निकला नगर कीर्तन आयुष्मान के लिए देर रात तक अपडेशन जारी ताकि आयुष्मान के लिए देर रात तक अपडेशन जारी १६ जनवरी से २२ जनवरी तक अयोध्या में श्रीराम प्राणप्रतिष्ठा तक होंगे कार्यक्रम सिक्खों के १० वें गुरू श्री गुरू गोविंद सिंह की जयंती १७ जनवरी को शहर मु यालय सहित पूरे जिले भर में सिक्ख समुदाय द्वारा धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएंगी। इस अवसर पर १३ जनवरी की शाम शहर मु यालय में गुरूद्वारा से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। जो नगर के हनुमान चौक से सुभाष चौक मेन रोड राजघाट चौक कालीपुतली चौक से आ बेडकर चौक होते हुये गोंदिया रोड से गुरूद्वारा पहुंच संपन्न हुआ। इस अवसर पर जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान सिक्ख समाज के बच्चे व युवाओं ने अखाड़ा तलवार व लठबाजी सहित अन्य कलाबाजी दिखाई। जुलुस की अगुवाई पंज पयारो द्वारा की गई। इस अवसर पर सिक्ख समुदाय की महिलाएं व पुरूष सहित बच्चे भी शमिल रहे। पीएम जन.मन योजना के तहत हर एक पात्र बैगा जनजाति के नागरिक का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये उन तक पहुँचने की कवायद इन दिनों स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुनिश्चित की जा रही है। शुक्रवार को जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा देर रात तक क्षेत्र में नागरिकों से संपर्क कर आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ ही नम्बरो के अपडेशन का कार्य भी किया जा रहा है। इस सम्बंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए समस्त विकासखंड के बीएमओ बीपीएम बीसीएम बीईई सेक्टर सुपरवाइजर एएनएम एमपीडब्लु आशा सुपरवाइजर आशा कार्यकृताओ द्वारा युद्धस्तर पर जुटे हुए है। सुदूर जनजातीय विकासखंड बिरसा में आयुष्मान कार्ड के कार्य की लीड बीएमओ डॉ सुनील सिंह द्वारा की जारी है। मप्र शासन के धर्मस्य विभाग द्वारा २२ जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राणप्रतिष्ठा होने तक जिलों में विभिन्न कार्यक्रम व गतिविधियां आयोजित करने के सम्बन्ध में निर्देश जारी किए गए है। इस सम्बंध में कलेक्टर डा गिरीश कुमार मिश्रा ने गूगल मीट के माध्यम से सभी एसडीएमए नेहरू युवा केन्द्र जनअभियान समन्वयक व एनआरएलएम के परियोजना अधिकारी को निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि १६ जनवरी से सभी श्रीराम मंदिरों में जनसहयोग से रामकीर्तन भजन संध्या सुंदर कांड व रामचरित मानस पाठ जैसे आयोजन किये जाए। वही घाट व नदी किनारों पर दीप दान जैसे कार्यक्रम भी किये जायें। इसके अलावा गांव ब्लॉक व जिला स्तर पर साफ.सफाई की गतिविधियां भी आयोजित करें। शहर के वार्ड नंबर 25 प्रेम नगर में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में एकता महिला मंडल के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह सोमवार से शुरु जारी हैं। कथा वाचन बम्हनी बंजरा मंडला के कथा व्यास पंडित परिणित कृष्णा दुबे द्वारा किया जा रहा है। कथा के छठवें दिन शनिवार को महाराज ने गोवर्धन पूजा और दही हांडी की कथा का विस्तृत वर्णन किया गया। महाराज ने कथा सुनाते हुए बताया कि द्वापर युग में ब्रजवासी पहले इंद्र देवता की पूजा अर्चना करते थे लेकिन भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को गोवर्धन की पूजा अर्चना करने के लिए कहा गया। इस बात से क्रोधित होकर इंद्र देवता ने ब्रज में भारी वर्षा कर तबाही मचाने का प्रयास किया। इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए श्रीकृष्ण ने कनिष्ठ उंगली में गोवर्धन पर्वत को एक सप्ताह तक उठाया। महाराज ने बताया कि गोवर्धन पर्वत को गिरीराज जी पर्वत भी कहते हैं।