Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
13-Jan-2024

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में स्वच्छता अभियान में तेजी लाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने मिशन मोड में स्वछता अभियान चलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में उत्तराखण्ड के विभिन्न शहरों की रैंकिंग और बेहतर हो इसके दृष्टिगत देहरादून हरिद्वार कोटद्वार रुद्रपुर और हल्द्वानी में गहनता के साथ स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उत्तराखंड बुलाने की तैयारी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को प्रस्ताव भेजा है। वहीं उत्तराखंड कांग्रेस की नई प्रभारी कुमारी सैलजा का भी प्रदेश का प्रदेश का दौरा शीघ्र हो सकता है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष 14 जनवरी से मणिपुर की राजधानी इंफाल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ करेंगे। उनकी यात्रा का पड़ाव उत्तर प्रदेश में बरेली भी है। बरेली उत्तराखंड के समीप है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस कमेटी चाहती है कि राहुल गांधी उस दौरान उत्तराखंड में भी न्याय यात्रा निकालें। रुड़की आबकारी विभाग की टीम ने मंगलोर क्षेत्र में की बड़ी कार्यवाही कच्ची शराब पर आबकारी विभाग की टीम लगातार कर रही है ताबड़तोड़ छापेमारी मुखबिर की सूचना पर मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बारेडी गांव के समीप हाईवे किनारे सटे तालाब के पास कच्ची शराब बनाने की भट्टी लगाई हुई थी जिसकी सूचना पाकर मौके पर आबकारी की टीम ने रातभर शराब बनाने वाले व्यक्ति का इंतजार करने के बाद वह जब सुबह तक भी नहीं पहुंचा तो उसके बाद टीम ने शराब बनाने के उपकरण कच्ची शराब जप्त कर मौके पर तैयार किए गए लहन को नष्ट किया गया और जिसके द्वारा यहां शराब बनाई जा रही थी उसकी तलाश भी टीम ने जारी कर दी है। देशभर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून समेत अन्य इलाके सुबह से ही कोहरे की चादर ओढ़े हुए हैं. पछुआ हवाओं के असर से पूरे प्रदेश में लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं. यहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है. ऐसे में लोग अलाव के सहारे खुद को ठंड से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। वही मौसम विभाग के निर्देशक बीक्रम सिंह ने कहा मौसम का बागवानी पर भी असर पड़ रहा है। भाजपा सरकार के द्वारा जिला पंचायत चमोली की अध्यक्ष रजनी भंडारी को पद से हटाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने राज्य सरकार पंचायत राज मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ आक्रोश जताया। चमोली जिले के कई जगहों पर कांग्रेसियों ने जुलूस निकलते हुए प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला भी होगा फूंका। वही कांग्रेस भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर आरोप लगा रही है कि महेंद्र भट्ट ने अपनी हार के चलते बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी की पत्नी को द्वेष भावना के चलते पद से हटाया है।