समदड़िया पब्लिक स्कूल ग्रीन सिटी माढ़ोताल में वार्षिकोत्सव आगाज 2024 का आयोजन शाला प्रांगड़ में किया गया बच्चो के स्वर्गीण विकास तथा उनकी प्रतिभा को मंच पर लाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में बच्चो ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रसिद्ध समाज सेवी श्री अजित समदड़िया जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया जबलपुर में एक शराबी का ट्रैफिक संभालने का वीडियो सामने आया है। वह बीच चौराहे में शराब पीकर ट्रैफिक संभालता दिख रहा है। वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है। वीडियो शहर के सबसे बड़े चौराहे आदि शंकराचार्य चौक का है। समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए कराए गए पंजीयन के सत्यापन में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं। जिसके चलते जबलपुर कलेक्टर के आदेश पर सिहोरा के तत्कालीन एसडीएम धीरेंद्र सिंह और प्रभारी तहसीलदार आदित्य जंघेला को आरोप पत्र जारी किया गया है। वहीं मझौली के दो पटवारी राहुल पटेल और अभिषेक विश्वकर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया गया है। बताया गया है कि अभी तक इस मामले में 10 अधिकारियों को सस्पेंड किया जा चुका है। जबलपुर में धान उपार्जन को लेकर जिस प्रकार का फर्जीवाड़ा सामने आया है उसको लेकर जिला कलेक्टर के द्वारा मझौली तहसील के दो पटवारी का निलंबन किया गया था जहां अभिषेक विश्वकर्मा और राहुल पटेल का निलंबन जिला कलेक्टर के द्वारा किया गया था जिसको लेकर मध्य प्रदेश पटवारी संघ के द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में पहुंचकर जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सोपा गया वहीं पटवारीयो पर की गई कार्रवाई का विरोध किया जबलपुर नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान एक चाट के ठेले को तोड़ने पर बवाल मच गया है. निगम द्वारा ठेले को जेसीबी मशीन से तोड़ने का एक विडिओ भी सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है. विडिओ वाइरल होने के बाद नगर निगम के अदिकारियों को ऐसा लग रहा है मानो जैसे उनके पैरो से जमीन खिसक गई है. अधिकारी अब किसी बड़ी कार्यवाही से बचने के लिए चाट वाले को नया ठेला खरीदकर देने के बाद इस मामले से बचने को कोशिश कर रहे है. निगम की इस कार्यवाही से निगम की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे है. बहरहाल निगम द्वारा दुकानदार को नया ठेला देने के आश्वासन के बाद अब मामला शांत हुआ है.