Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
03-Jun-2023

बहुचर्चित ज्योतिषाचार्य राजीव नारायण शर्मा ने 4 पीएम के संपादक संजय शर्मा को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने सनसनीखेज भविष्यवाणी की है। जो भारतीय राजनीति में उथल-पुथल मचाने वाली हैं राजीव नारायण शर्मा ने ग्रहों के आधार पर अभी तक जो भविष्यवाणी की है। वह 90 फ़ीसदी सही साबित हुई हैं। जिसके कारण पिछले कई वर्षो से वह चर्चाओं में बने हुए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच में चुनाव हो रहा था। उसके 1 माह पहले ही उन्होंने हिलेरी की पराजय और डोनाल्ड ट्रंप की जीत की भविष्यवाणी कर चर्चाओं में आए थे। 2020 के अमेरिकी चुनाव में भी उन्होंने जो बाइडन के राष्ट्रपति पद पर चुने होने की भविष्यवाणी की थी। कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस के जीत की भविष्यवाणी उन्होंने दिसंबर 2022 में कर दी थी। चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद उन्होंने उसकी पुष्टि भी की थी। ज्योतिषाचार्य के अनुसार भाजपा की कुंडली में चंद्र की दशा तथा अगस्त 2023 से शनि की दशा शुरू हो जाने के बादभाजपा के लिए संकट बढ़ेंगे। जय की जगह पराजय का सामना करना पड़ेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार अगस्त के बाद से भारतीय जनता पार्टी में आंतरिक संघर्ष बढ़ेगा। ग्रह नक्षत्र के प्रभाव बोल रहे हैं कि इसमें कोई भी उपाय भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी की मदद नहीं करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपना 5 साल का कार्य काल पूरा नहीं कर पाएंगे।समय पूर्व होंगे लोकसभा के चुनाव होंगे। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ राजस्थान और तेलंगाना में भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ेगा। भाजपा कितनी भी ताकत लगा दे। कितना भी पैसा खर्च कर देग्रह दशा बता रही हैं कि उसे नुकसान ही होगा। यह सब भाजपा की कुंडली में चंद्रमा में शनि की दशा के कारण योग बन रहा है। कसभा चुनाव समय के पहले होने की भी संभावना है। कर्नाटक में भाजपा ने ही भाजपा को हराया है। आगे चलकर भाजपा के अंदर यही स्थिति बनेगी पार्टी के अंदर अंतर्विरोध बढ़ेगा।