विपक्ष का पॉल्यूशन पर प्रदर्शन बैनर पर मोदी की तस्वीर लिखा- मौसम का मजा लीजिए इंडिगो में क्रू संकट तीसरे दिन 170 फ्लाइट्स पर असर विपक्ष का पॉल्यूशन पर प्रदर्शन बैनर पर मोदी की तस्वीर संसद के शीतकालीन सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद के मकर द्वार पर विपक्षी सांसदों ने दिल्ली के एयर पॉल्यूशन के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। कई विपक्षी सांसद गैस मास्क पहनकर पहुंचे। सांसदों ने एयर पॉल्यूशन के मुद्दे पर सदन में चर्चा की मांग की है। आज सदनों में कर सुधार एक्साइज संशोधन परमाणु ऊर्जा आर्थिक सुधार जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। बुधवार को लोकसभा ने तंबाकू प्रोडक्ट और उनकी मैन्युफैक्चरिंग पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने से जुड़े सेंट्रल एक्साइज (अमेंडमेंट) बिल 2025 को चर्चा के बाद पारित किया था। भाजपा को ₹959 करोड़ कांग्रेस को ₹313 करोड़ चंदा मिला भाजपा को साल 2024-25 में इलेक्टोरल ट्रस्ट के जरिए कांग्रेस से करीब तीन गुना राजनीतिक चंदा मिला। चुनाव आयोग (EC) की वेबसाइट पर अपलोड रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा को इलेक्टोरल ट्रस्ट के जरिए 959 करोड़ रुपए मिले। कांग्रेस को मिले कुल चंदे ₹517 करोड़ में से ₹313 करोड़ इलेक्टोरल ट्रस्ट के जरिए हासिल हुए।बीते साल की रिपोर्ट बताती है कि तृणमूल कांग्रेस को कुल ₹184.5 करोड़ का चंदा मिला जिसमें ₹153 करोड़ इलेक्टोरल ट्रस्ट से आए। कांग्रेस की वार्षिक डोनेशन रिपोर्ट आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है जबकि भाजपा की रिपोर्ट अपलोड नहीं हुई है।इलेक्टोरल ट्रस्ट एक रजिस्टर्ड संस्था हैं जिसके जरिए राजनीतिक चंदे को पारदर्शी तरीके से सियासी दलों तक पहुंचाया जाता है। देश में कंपनियां राजनीतिक दलों को सीधे दान नहीं देती। इसलिए वे इलेक्टोरल ट्रस्टों के जरिए राजनीतिक दलों तक चंदा पहुंचाती हैं। इंडिगो में क्रू संकट तीसरे दिन 170 फ्लाइट्स पर असर भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो लगातार तीसरे दिन क्रू की कमी से जूझ रही है। इसके कारण देशभर में एयरलाइन के ऑपरेशन पर बुरा असर पड़ा है। दिल्ली मुंबई कोलकाता बेंगलुरु सहित कई बड़े एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स लगातार कैंसिल हो रही हैं। गुरुवार सुबह दिल्ली से रवाना होने वाली इंडिगो की 30 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं। दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह से लोगों की लंबी कतारें लगी हैं। कई यात्रियों ने फ्लाइट के इंतजार में पूरी रात एयरपोर्ट पर ही गुजार दी। हैदराबाद में आज लगभग 33 उड़ानें रद्द होने की संभावना है। 22 जगहों पर NIA की छापेमारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) दिल्ली ब्लास्ट मामले से जुड़े व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल मामले में दिल्ली हरियाणा और बिहार में गुरुवार को 22 जगहों पर छापेमारी कर रही है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि मामले को लेकर और जानकारी आना बाकी है। राजस्थान में तापमान 3.2°C कोल्डवेव का अलर्ट राजस्थान में तेजी से सर्दी बढ़ रही है। गुरुवार सुबह सीकर के फतेहपुर में 3.2°C और बीकानेर के लूणकरणसर में 3.2°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। सीकर चूरू और झुंझुनूं जिलों में अन्य जिलों के मुकाबले ज्यादा सर्दी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया है। अमेरिका में F-16 फाइटर जेट क्रैश अमेरिका में गुरुवार को US एयरफोर्स का एक F-16 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। हादसे से कुछ सेकेंड पहले पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया जिससे उसकी जान बच गई।हादसा भारतीय टाइम के मुताबिक रात करीब 12:30 बजे दक्षिणी कैलिफोर्निया में ट्रॉना शहर के एक रेगिस्तान में हुआ। विमान ट्रॉना एयरपोर्ट से करीब तीन किलोमीटर दूर गिरा। एयरपोर्ट मैनेजर ने बताया कि इस इलाके में अक्सर मिलिट्री विमान उड़ते रहते हैं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से जुड़े लोगों पर खास नजर अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने अपने सभी दूतावासों को निर्देश दिया है कि वे H-1B वीजा के लिए अप्लाई करने वालों की लिंक्डइन प्रोफाइल और उनके रिज्यूमे की डिटेल जांच करें। निर्देश के मुताबिक अगर किसी इंसान ने किसी भी तरीके में अमेरिका में बोलने की आजादी (फ्री स्पीच) को कंट्रोल करने की कोशिश की है तो उन्हें वीजा के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है।