थमनेल - विधानसभा में कृषि मंत्री चक्कर खाकर बेहोश हुए देखते ही सीएम पास गए अस्पताल ले जाया गया टाइटल - कांग्रेस विधायक खराब फसलों की तख्तियां लेकर पहुंचे विधानसभा में कृषि मंत्री चक्कर खाकर बेहोश हुए विधानसभा में कृषि मंत्री चक्कर खाकर बेहोश हुए विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायक खेतों में फसलों की स्थिति को दर्शाती तख्तियां लेकर विधानसभा पहुंचे। वही कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही चक्कर आ गया। मंत्री के बेहोश होने के चलते सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। सीएम डॉ मोहन यादव सदन में प्रवेश कर रहे थे तभी उन्होंने देखा कि कंसाना बेहोश हैं। वे तुरंत कंसाना के पास गए। इसके बाद स्पीकर और बाकी लोग वहां पहुंचे। मंत्री प्रहलाद उदय प्रताप तुलसी तोमर का परफार्मेंस रिव्यू मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज से अपने मंत्रियों और विभागों का परफार्मेंस रिव्यू करेंगे। इसकी शुरुआत सीनियर मंत्री प्रहलाद पटेल उदय प्रताप सिंह तुलसी सिलावट और प्रद्युम्न सिंह तोमर से होगी। सीएम आज इन चारों ही मंत्रियों से दो साल का लेखा-जोखा लेंगे। इसके बाद बुधवार को डिप्टी सीएम राजेंद्र कुमार शुक्ल मंत्री निर्मला भूरिया विश्वास सारंग कृष्णा गौर नारायण सिंह कुशवाहा और ऐदल सिंह कंसाना के विभागों का रिव्यू होगा। कोरेक्स-ब्राउन शुगर बेचते युवा कांग्रेस अध्यक्ष का वीडियो रीवा में सिरमौर के युवा कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश सिंह गहरवार का नशीला पदार्थ बेचते हुए वीडियो सामने आया है। भाजपा ने कांग्रेस पर नशा माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मिलीभगत की बात कही है। वीडियो में युवा कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश सिंह गहरवार सफेद हाफ शर्ट और हाफ पैंट पहने दिखाई दे रहे हैं। वे कोरेक्स सिरप और ब्राउन शुगर बेच रहे हैं। 5-6 दिसंबर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड मध्यप्रदेश में 5 या 6 दिसंबर से कड़ाके की ठंड शुरू होगी। वहीं कोल्ड वेव यानी शीतलहर भी चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 5 दिसंबर से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। पहाड़ों में बर्फबारी होगी और फिर बर्फीली हवाओं का असर एमपी में दिखेगा। मंगलवार से रात के पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। इंदौर में राह चलते युवक की मौत इंदौर में एक युवक की सड़क पर हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह टू-व्हीलर पंचर होने पर उसे धक्का देकर ले जा रहा था। तभी अचानक गिरा और फिर नहीं उठा। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया। घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो ग जिसका वीडियो सामने आया है। घटना सोमवार दोपहर जनता क्वार्टर क्षेत्र में हुई। यहीं रहने वाला एक 27 वर्षीय युवक एक्टिवा पंचर होने उसे घर से 300 मीटर दूर स्थित दुकान पर सुधारने जा रहा था। परदेशीपुरा पुलिस के मुताबिक उसकी पहचान विनीत पिता संजय जनता क्वार्टर के रूप में हुई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित किया। उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक सामने आया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।