Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
25-Oct-2021

इछावर सिविल अस्पताल में तन रक्षा एवं विकृति बचाव शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विकासखंड के मरीज व् उनके परिजन शामिल हुए। शिविर में बीएमओ डॉ बी बी शर्मा ने कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी प्रदान की।उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग माइक्रो वेक्टीरियम लेप्री नामक जीवाणु के संक्रमण से फैलता है।जो मुख्यतः त्वचा, आँखों, नाक और बाहरी तंत्रिकाओं को प्रभावित करता है। त्वचा पर सुन्नपन हलके और लाल रंग के पैच होते है।बहु औषधि उपचार को लेने से यह रोग बिना विकृति के ठीक हो जाता है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराणा ने कुष्ठ मरीजों को संक्रमण और अधिक ना फहले इसके लिए बीमारी से बचाव के लिए सामग्री वितरित कि गई। इस मौके पर बीएमओ डॉ बीबी शर्मा,जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराणा,देवेंद्र वर्मा, सहित अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे।