Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
21-Oct-2021

शिवपुरी जिले में डेंगू के लगातार केस मिल रहे हैं। अभी तक कुल 51 डेंगू के पोजीटिव केस चिंहित किए गए है। लगातार के सामने आने के बाद अब इस समय डेंगू पर प्रहार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका, एम्बेड के कर्मचारियों द्वारा हाई रिस्क जोन सघन लार्वा सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत घर-घर सर्वे का लार्वा विनिष्टीकरण का काम टीम के सदस्य कर रहे हैं। जिले में अक्टूबर माह में शहरी क्षेत्र में कुल 3643 घरों में सर्वे कर 383 घरों में लार्वा विनिष्टीकरण का कार्य किया गया है। जिले में डेंगू के केस मिलने के बाद इस अभियान को ओर तेज कर दिया गया जिससे डेंगू को रोका जा सके। इस अभियान के तहत लोगों से अपील की जा रही है कि घरों व आसपास पानी जमा न होने दें। सात दिवस में विभिन्न कंटेनरों में भरा पानी बदलते रहे। पूरे वॉह के कपडे पहने तथा बुखार आने शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में अपनी जांच कराए। इसके अलावा लोगों को बताया जा रहा है कि जिला चिकित्सालय शिवपुरी में डेंगू जांच की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही जिला चिकित्सालय शिवपुरी में कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने बताया कि अभी तक 51 डेंगू के पोजीटिव केस चिंहित किए गए है। अभी तक 3600 घरों में सर्वे का काम किया गया है। डेंगू को लेकर यह हाई रिस्क माह है इसलिए यह अभियान लगातार चलेगा। टीम मेंबर लोगों को जागरूक करते हैं साथ ही लार्वा विनिष्टीकरण का काम किया जा रहा है जिससे डेंगू को रोका जा सके।