Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
12-Oct-2021

1 जबलपुर में जिला कोर्ट से लगे ओमती नाले में आज दोपहर अचानक 18 वर्षीय एक युवती गिर गई। युवती के नाले में गिरने के बाद वहां पर हड़कंप मच गया, आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने ओमती थाना पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने युवती को नाले में खोजना शुरू कर दिया, बताया जा रहा है कि युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त है। 2 सन 1971 में पाकिस्तान पर मिली जीत को जितनी बार याद किया जाए हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। यह जीत अकेले इंडियन आर्मी की नहीं बल्कि हर भारतीय की थी। कुछ ऐसा ही संदेश देते हुए जबलपुर में स्वर्णिम विजय मशाल मंगलवार को रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पहुंची। रेल महकमें ने आर्मी जवानों का जहां गर्मजोश स्वागत किया वहीं आर पी एफ ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कार्यक्रम में बैंड दल की प्रस्तुती आकर्षण का केंद्र रही। 3 जबलपुर के ओमती थाना अंतर्गत सिविक सेंटर में एक पैथोलॉजी सेंटर जांच के लिए गए एक वकील का विवाद हो गया। दरअसल, वकील अपने बच्चे की जांच के लिए पहुंचा था। लैब में मौजूद के एक युवक उससे मनमाना शुक्ल चार्ज करने लगा।जब उसने इनकार किया तो वह अभद्रता पर उतर आया।इतना ही नही आरोपी युवक ने वकील को जान से मारने की धमकी भी दी।घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ओमती थाना पहुंचे अधिवताओ ने आक्रोश व्यक्त किया।शिकायत के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। 4 पनागर में स्थित संत रामपाल के नाम से चल रहे आश्रम में देवी देवताओं के बारे मे किताबों के माध्यम से विवादित बयान दिए गए हैं अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आश्रम के समक्ष प्रदर्शन किया और नारेबाजी की और पनागर थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा। 5 जबलपुर घमापुर थाना अंतर्गत एक घर में चोरों ने हाथ साफ कर लिया जिसमें लाखों रुपए का सामान चोर ले उड़े जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुचकर पुलिस टीम ने जांच शुरु कर दी.. शुरुआती जांच में पता चला है कि घर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था लेकिन कैमरे की हार्ड डिस्क खराब थी । हालांकि पुलिस जांच में जुटी हुई है।