Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
12-Oct-2021

शिवपुरी नगर के ह्रदय स्थल पर बीती रात दो युवतियां आपस में झगड़ बैठी। झगड़ा इतना बड़ा कि तू तू मेमे से हाथापाई पर उतर आया, दोनों युवतियां का जमीन पर एक दूसरे को पटककर मल्लयुद्ध होने लगा। आसपास कोई महिला मौजूद नहीं थी इसलिये बीच बचाव की कोशिश किसी ने नहीं की, मौखिक रूप से चाय पर चर्चा करने वाले लोगों ने समझाइस दी परन्तु वह नहीं मानी। जब बात ज्यादा बढ़ी ओर दोनों युवती लड़ती ही रहीं तब लोगों ने पुलिस को बुलाने की बात कहीं तब कहीं जाकर दोनों अलग हुईं और देख लेने की धमकी देकर गईं। यह दोनों कौंन हैं और किस बात को लेकर आपस मे झगड़ी यह ज्ञात नहीं हो सका मोके पर दर्शक जमा जरूर हो गए थे। परन्तु इस पूरे घटना क्रम में पुलिस नदारत रही।