Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
09-Oct-2021

छतरपुर जिला शिक्षा अधिकारी पर महिला शिक्षिका ने गंभीर आरोप लगाए हैं । छतरपुर में संतोष शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं उन पर हर बाई अहिरवार सहायक शिक्षक बसारी में पदस्थ हैं । जिन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा द्वारा 2014 से लगातार प्रताड़ित करने और उन पर गलत नजर रखने के आरोप लगाए हैं । इतना ही नहीं महिला शिक्षिका ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उन्हें 100 किलोमीटर दूर जानबूझकर स्थानांतरित किया गया है और स्थानांतरण रोकने के लिए 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है महिला शिक्षिका ने इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी की है और न्याय की गुहार लगाई है ।