Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
09-Oct-2021

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई ने शुक्रवार को पीजी कॉलेज बंद कर चार सूत्रीय माँगो को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जानकारी देते हुए एनएसयूआई जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पीजी कॉलेज जिले का एकमात्र अग्रणी महाविद्यालय और वह पर भी छात्र छात्राओ को प्रवेश पाने से वंचित रहना पड़ रहा है इसलिए शासन को इस और ध्यान देते हुए तुरंत छात्र हित मे सीट बढाना चाहिए जिससे छात्र छात्राओ को प्रवेश से वंचित न रहना पड़े। इस बारे मे जानकारी देते हुए एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष यश यादव ने बताया की पिछले साल प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओ को अभी तक न तो आवास योजना की स्कोलार्शिप का लाभ मिला है और न ही पोस्ट मेट्रिक आई है और वर्षो से चल रहा विधि महाविध्यालय भी बंद है उसे भी शुरू किया जाये चौथी माँग है नियमित प्राचार्य की नियुक्ति की जानी चाहिए क्यो की नियमित प्राचार्य ही अग्रणी कॉलेज का संचालन ठीक से कर सकता है इस दोरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुस्तफा अंजुम, कमलेश यादव, सुर्यांश जादौन्, सोनू विश्वकर्मा, अनुभव सेन, मनीष मेवाडा,तनिष् त्यागी, विकाश विश्वकर्मा,ऋतिक महोबिया, आदि छात्र छात्राएं उपस्थित थे।