Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
09-Oct-2021

सीहोर के इछावर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में आतंकी घटना पर आक्रोश व्यक्त करते पाकिस्तान का पुतला फूंका। और नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35ए के हटने के बाद जम्मू कश्मीर में एकाएक आतंकवादी घटनाओं में वृद्धि हुई है। आतंकवादी संगठन हिंदू व सिखों की हत्या कर रहे हैं, जिसे बजरंग दल के कार्यकर्ता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मंगलेश वर्मा नवीन मिश्रा,राहुल वर्मा,अशोक वर्मा, लखन नागर अजय पटेल नगर धनराज यादव भूरा ठाकुर राजेश वर्मा सौरभ मकईया तिलक दरबार राजेंद्र वर्मा एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।