Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
08-Oct-2021

एकर-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुआ भाजपा का सेवा और समर्पण अभियान 7 अक्टूबर को समाप्त हो गया। 20 दिनों तक चले इस अभियान के दौरान भाजपा ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसी कड़ी में गुरूवार को रेहटी तहसील की ग्राम पंचायत बोरदी की सहकारी साख समिति में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को अन्न बांटा गया। इस मौके पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोेधित करते हुए सांसद रमाकांत भार्गव ने कहा कि एक मुख्यममंत्री कांग्रेस के हुआ करते थे कमलनाथ जी, जिन्होंने तो करोड़ों रूपए खर्च करके हीरो-हीरोईन का आयोजन आईफा की तैयारी कर ली थी, लेकिन तभी प्रदेश में सरकार का तख्तापलट हो गया। वह भी उस समय जब प्रदेश में कोरोना वायरस ने आमद देे दी थी। वह तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे, जिन्होंने रात-दिन करके कोरोना से जंग जीती और प्रदेश को इस महामारी से बाहर निकाला। सांसद भार्गव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी के सपनों को पूरा करने का काम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भूतपूर्व अध्यक्ष मप्र राज्य वन विकास निगम गुरूप्रसाद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जिन भी योजनाओें के बारे में सोचा, वे सब गरीबों के जनकल्याण की योजनाएं हैं औैर आज उन्हीं सब योजनाओं का लाभ हमारे हितग्राही उठा रहे हैं। पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश की स्थिति को सब जानते हैं, लेकिन जब से प्रदेश मेें भाजपा के हाथों सरकार की बागडोर आई है प्रदेश ने विकास के नए आयाम रचे हैं। जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने कहा कि गरीबों का सर्वकल्याण ही हमारे प्रधानमंत्री औैर मुख्यमंत्री का सपना है। इसकेे लिए वे दिन-रात जनता की सेवा में जुटे हुए हैं। इससे पहले भाजपा सलकनपुर के मंडल अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत बोरदी के सरपंच प्रेमनारायण मीणा ने अतिथियों का मां बिजासन की फोटो देकर सम्मान किया इस मौके पर  भाजपा नेता एवं बड़ी संख्या में हितग्राही भी उपस्थित रहे।