Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
07-Oct-2021

1 भाजपा के पूर्व मंत्री अंचल सोनकर और उनके बेटे विवेक राम सोनकर एक बार पुनः सुर्खियों में आ गए है। इस बार अंचल सोनकर के बेटे पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री की आवाज एडिट कर सोशल मीडिया में वायरल कर धार्मिक हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज एसपी ऑफिस का घेराव किया और चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे में गिरफ्तारी नही हुई तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगा। 2 जबलपुर में सर्व पितृ अमावस्या के अवसर पर मोक्ष संस्थानों में पड़े लावारिस शवों का पिंडदान किया गया। जबलपुर की मोक्ष मानव सेवा जन उत्थान संस्था एक ऐसी संस्थान है जिसने अभी तक सैकड़ो शवों का न सिर्फ अंतिम संस्कार किया है बल्कि सैकड़ो गरीब लोगों की खाने-पीने से मदद भी की है। ये मोक्ष संस्था पितृ पक्ष के समय जाने-अनजाने लावारिश शवो का पिंडदान भी करती आ रही है और इसी कड़ी में सर्व पितृ अमावस्या के मौके पर माँ नर्मदा के तिलवाराघाट तट पर मोक्ष संस्था के सदस्यों ने लावारिस शवों का पिंड दान किया और भगवान से मृतिकों की आत्मा को शांति देने की प्रार्थना की। 3 जबलपुर में जिला प्रशासन की माफिया दमन दल की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें जिला प्रशासन की टीम ने पुलिस और नगर निगम के साथ मिलकर महाराजपुर में करीब 11 करोड़ रु की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करवाई। सरकारी जमीन पर मोहम्मद युसूफ ने न सिर्फ कब्जा कर रखा था बल्कि वहाँ पर मकान भी तान दिया था। 4 जबलपुर के हनुमानताल में बीते दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में 17 साल की किशोरी की हुई मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस ऑनर किलिंग का आरोपी और कोई नहीं खुद किशोरी का पिता निकला। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी के पिता को गिरफ्तार किया है। जबकि 17 साल की किशोरी के प्रेमी के खिलाफ भी पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।