Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
07-Oct-2021

शिवपुरी जिले के सहकारी समिति पचावली के प्रबंधक माधुरी शरण के कृष्ण पुरम में स्थित निवास पर ईओडब्ल्यू ने प्रातः 5:00 बजे से छापामारी। शिवपुरी की गई इस छापामारी में प्रबंधक के कृष्णपुरम इंद्रपुरम क्षेत्र में ही 3 आलीशान मकान बेशकीमती भूमि और बड़ी मात्रा में गोल्ड सहित बेहिसाब संपत्ति मिली है। इसके साथ ही लॉकर और बैंक अकाउंट भी खंगाले जाएंगे। कार्यवाही अभी जारी है। बता दें कि ईओडब्ल्यू की शिवपुरी में 36 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई है। गत रोज नरवर में रोजगार सहायक को रेड हैंडेड रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। आज सहकारी सेक्टर पर कसा शिकंजा।