Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
07-Oct-2021

सीहोर जिले के इछावर नगर परिषद द्वारा डेंगू मलेरिया आदि की रोकथाम के लिए नगर में डेंगू के प्रति जागरूकता,जलजनित मच्छरों से बचाव व सुरक्षा के उद्देश्य से डेंगू पर प्रहार के तहत लगातार प्रयास किया जा रहा हैं। सीएमओ योगेश राठी द्वारा लगातार नगर में डेंगू मलेरिया आदि बीमारियों से बचाऊ के लिए लगातार फांगिंग मशीन कीटनाशक दवाई का स्प्रे धुआं किया जिससे डेंगू आदि पर प्रहार कर उससे बचाया जा रहा हैं। आज इछावर नगर में प्रमुख मार्गो व चौराहों से होते हुए पूरे नगर का फांगिंग मशीन द्वारा भ्रमण किया। और नगर में फांगिंग मशीन कीटनाशक दवाई का स्प्रे धुआं किया गया। इस दौरान सीएमओ योगेश राठी ने स्वच्छता के प्रमुख चौराहो पर डेंगू से बचाव के उपायो के बारे में बताया। और लोगों को जागरूक किया। इस दौरान अन्य निकायकर्मी सहित सफाई कर्मचारी व नगरवासी मौजूद थे। सीएमओ योगेश राठी ने नगरवासियो से अपील की वे घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। घर एवं छत पर पड़े अनुपयोगी वस्तुओं को हटा दें। सप्ताह में एक दिन अपने घर में कूलर फूलदान गमले पानी की टंकी सभी की जांच करें एवं लार्वा पाए जाने पर उसका नष्टीकरण करें।