Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
07-Oct-2021

कोरोनाकाल में श्रद्धालुओं के लिए नवरात्रि के पहले दिन माता के दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब, विशेष पूजा अर्चना हुई नवरात्रि के दिन बीओ. मां बिजासन देवी की अराधना का नौ दिवसीय पर्व नवरात्रि का गुरुवार से शुरु हो गया है। कोरोनाकाल में दो साल बाद प्रदेश भर में नवरात्र पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। अगले नौ दिनों तक भक्तों का देवी साधना में लीन रहेंगे। इस खास मौके पर सलकनपुर मां बिजयासनधाम देवी मंदिर की खूबसूरत सजावट की गई है। वहीं नवरात्र पर्व के पहले दिन मां दुर्गा का विशेष श्रंगार और पूजा अर्चना की गई। सलकनपुर मां बिजयासनधाम सहित सभी प्रमुख मंदिरों में नवरात्र पर्व पर विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान का आयोजन किया गया। लोगों ने घरों में भी घटस्थापना की है, जहां नौ दिनों तक मां की भक्तिभाव से पूजा की जाएगी। कोरोना संक्रमण के बीच नवरात्र पर्व पर गाइडलाइन का पालन करते हुए मंदिरों को खोलने की अनुमति दी गई है। इस बीच बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। मध्यप्रदेश के कही जिले से श्रृद्धालु दर्शन करने सलकनपुर बिजासन देवी मंदिर आते है नवरात्र के पहले दिन से ही भक्त माता के दर्शनों को सुबह से पहुंचने लगे हैं। दुर्गाउत्सव की रौनक देखने को मिल रही है। भक्त बड़ी संख्या में मंदिर अपनी अराध्या का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। पहले दिन लगभग बीस हजार से तीस हजार श्रृद्धालु ने मां बिजयासनधाम देवी के दर्शन किए।