Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
07-Oct-2021

अशोकनगर जिले के शाढ़ौरा के पंजाब नेशनल बैंक के स्टाफ ने रात में नगर के बस स्टैंड चौराहे पर जमकर उत्पात मचाया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक... बैंक के यह कर्मचारी शराब के नशे में धुत्त थे। लोगों का कहना है कि यह आए दिन इसी तरह का उत्पात शहर में मचाते रहते है। ब्रांच के मैनेजर सहित समस्त स्टाफ शराब के नशे में लोगों से बत्तमीजी भी करते है जिसके कारण रहवासी परेशान है।