Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
06-Oct-2021

1 गांजा तस्करों ने पैंतरा बदल लिया है। अब वे बस में पार्सल बुक कराकर गांजा जबलपुर ला रहे हैं। जबलपुर की माढ़ोताल पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर रायपुर से जबलपुर आ रही बस से 19 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त किया। बस ड्राइवर सहित पांच लोगों को पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों के पास से 2 बाइक, 5 मोबाइल और 36 हजार 200 रुपए भी जब्त किए। उधर सिहोरा पुलिस ने तीन तस्करों से 3 किलो गांजा जब्त किए हैं। 2 बुधवार को 50 पैसे बढ़ने के बाद भोपाल-इंदौर, जबलपुर में भी डीजल ने शतक लगा दिया। इस कारण अब मध्यप्रदेश के सभी जिलों में रेट 100 के पार हो गए हैं। अनूपपुर में यह सबसे महंगा है। यहां एक लीटर डीजल 103.36 रुपए में मिल रहा है। बालाघाट, छिंदवाड़ा, नीमच, रीवा, शहडोल और श्योपुर में रेट 102 रुपए से ज्यादा है। 3 जबलपुर जिला अदालत में गेट नंबर एक से वकीलों के वाहनों पर लगाई गई रोक नाक का सवाल बन गया है। पहले धरना देकर वकीलों ने प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश नवीन कुमार सक्सेना की गाड़ी रोक दी। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने वकीलों को गिरफ्तारी कर लिया। अब इसके विरोध में प्रदेश भर के वकील 7 अक्टूबर को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। 4 जबलपुर में जिला प्रशासन की माफिया दमन दल की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें जिला प्रशासन की टीम ने पुलिस और नगर निगम के साथ मिलकर महाराजपुर में करीब 11 करोड़ रु की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करवाई। सरकारी जमीन पर मोहम्मद युसूफ ने न सिर्फ कब्जा कर रखा था बल्कि वहाँ पर मकान भी तान दिया था। 5 मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक अच्छी खबर सामने आई है जहां स्थापित भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर दूरसंचार ट्रेनिंग सेंटर पर अब सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देश के टेलीकॉम ऑफिसरों को भी प्रशिक्षण देगा। दरअसल जबलपुर के इस ट्रेनिंग सेंटर में आज से एशिया पेसिफिक देशों का टेलीकॉम ट्रेनिंग प्रशिक्षण शुरू किया गया है। बता दें, पहले चरण में पांच देशों को ट्रेनिंग दी जा रही है वहीं नवंबर माह से दूसरे चरण में अन्य कुछ देशों को टेलीकॉम ट्रेनिंग दी जाएगी।ो