Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
06-Oct-2021

नवरात्रि नजदीक आते ही गरबा लोंगो के सर चढ़कर बोल रहा है। विश्व हिन्दू परिषद मध्यप्रांत के तत्वाधान में भैरुंदा में आयोजित होने वाले महागौरी डांडिया महोत्सव के गरबा प्रशिक्षण में नारी शक्ति बढ़चढ़कर भाग ले रही है। नगर के भोपाल रोड स्थित सोना पैलेस में 10 और 11 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भव्य गरबा महोत्सव से पहले ब्राह्मण समाज धर्मशाला में नटराज डांस स्टूडियो द्वारा दिए जा रहे गरबे के प्रशिक्षण में महिलाओं, युवतियों के साथ ही बच्चियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।