Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
27-Sep-2021

केंद्र सरकार के द्वारा लागू किए जाने वाले तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान आज हुई भारत बंद के आयोजन में अशोक नगर में संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बड़ा प्रर्दशन किया। करीब 500 से ज्यादा ट्रैक्टरों के साथ किसानों ने यहां रैली निकाली एवं मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर उमा महेश्वरी को किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपा। जिसमें केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने तहत स्थानीय समस्याओं को हल करने की मांग की है। किसानों ने ट्रेक्टरों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया ।यह रैली करीब चार किलोमीटर लंबी रही। किसानों के शक्ति प्रदर्शन एवं बड़े आंदोलन को लेकर प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा की माकूल व्यवस्था की थी। कई किसान संगठनों के अलावा कांग्रेसी भी इस आंदोलन में शामिल। सबसे बड़ी बात यह रही कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ के पी यादव के भाई अजयपाल यादव भी इस आंदोलन की अगुवाई करने वाले लोगो मे शामिल रहे।