Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
22-Sep-2021

16 सितंबर से अहमदपुर से कांग्रेस किसान क्रांति यात्रा निकाली गई थी, जिसका बुधवार को सीहोर के टाउन हाल में समापन किया गया। इसमें राज्यसभा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शामिल हुए। यहां उन्होंने किसानों की समस्या को उठाते हुए कृषि कानून को काले कानून की संज्ञा दी और कहा पदेश के किसान को जागना होगा। मप्र के किसानों को 'मामू' बना रहे हैं। इसके बाद भी किसान चुप बैठे हुए हैं। किसानों को इसे समझना होगा। वहीं उन्होंने मंच से कहा कि उमाभारती के बयान को आपने सुना है। हमने तो ब्यूरोक्रेसी से चप्पल नहीं उठवाई। उन्होंने उठवाई हो तो हम नहीं जानते। भाजपा सिर्फ झूठ बोलती है। धर्म के नाम पर लोगों को बरगलाती।