Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
11-Sep-2021

1 जबलपुर के इंद्रा नगर में ग्वालियर से आए एक परिवार ने जमकर बवाल काटा। आरोपियों ने जान लेने की नीयत से फायरिंग की। वहीं 5 वर्षीय मासूम बिटियां का गला दबाकर हतया की कोशिश की। शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले वाले पहुंचे तो आरोपियों को कार छोड़कर भागना पड़ा। गोरखपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर अगवा करने, हत्या करने का प्रयास, धमकी, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। 2 पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि भाजपा सरकार द्वारा की जा रही जनता के हितों की अनदेखी एवं नगर निगम की नाकामी के खिलाफ जिला कांग्रेस पूरी विधानसभा में पदयात्रा रैली निकालेगी.. जिसमें भाजपा द्वारा की जा रही जनता कि हितों की अनदेखी के बारे में लोगों को बताएंगे ... 3 18 सितम्बर को गृह मंत्री अमित शाह का आगमन जबलपुर हो रहा है। अमित शाह के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जिला प्रशासन के साथ जबलपुर के सांसद लगातार बैठके कर रहे है और तैयारियों का जायजा ले रहे है। सांसद राकेश का कहना है कि 18 सितम्बर को गोंडवाना साम्राज्य के अमर शहीद शंकर शाह और रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस है इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री शामिल होंगे। 4 देश की राजधानी दिल्ली में साबिया सैफी के साथ हुए बलात्कार और हत्या की घटना को लेकर आज जबलपुर शहर के हुसैनिया वेलफेयर सोसाइटी के तत्वधान में कैंडल मार्च निकाला गया साथ ही रद्दी चौकी में प्रदर्शन किया गया।हुसैनिया वेलफेयर सोसाइटी में घटना पर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार से यह मांग की है की इस देश में अब ऐसे एक सख्त कानून की आवश्यकता है जिससे ऐसा कृत्य करने वाले अपराधियों की रूह कांप उठे उन्हें सीधे फांसी पर चढ़ाया जाए और उनकी सुनवाई के लिए समय व्यर्थ ना किया जाए 5 हिन्दू और मुस्लिम भारत माता की दो आंखें है ये कहना है मध्यप्रदेश गो संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरा नंद का। जबलपुर में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधिमंडल उनका स्वागत करने पहुंचा।दोनों के बीच काफी देर तक कई मुद्दों पर बात हुई और दोनों के संस्कारधानी में भाईचारा और अमन का पैगाम दिया। 6 जबलपुर में आगामी दुगोत्सव समारोह को लेकर समितियां पशोपेश में है इसी पशोपेश को लेकर बंग समाज के लोग जिला कलेक्टर से मिले और मुख्यमंत्री को इस सम्बंध में ज्ञापन सौंपा। बंग समाज आगामी दुगोत्सव को लेकर बंग समाज के लोग काफी चिंतित है कि जबलपुर में 16 स्थानों पर बंग समाज द्वारा दुर्गा पंडालों का निर्माण किया जाता है और वँहा पर दुर्गा प्रतिमाओं का निर्माण किया जाता है लेकिन कोरोना संक्रमण को लेकर अभी तक किसी भी प्रकार की गाईड लाईन जारी नही की गई है।बंग समाज ने दुगोत्सव की तैयारिया शुरू कर दी है । 7 जबलपुर में गणपति का जुलूस लेकर आए जूनियर डॉक्टरों का स्थानीय युवकों से विवाद हो गया।मामला इतना बढ़ा की नोबत मारपीट तक पहुंच गई,इस बीच जूनियर डॉक्टरों पर चाकू से हमला हो गया।इस हमले में 4 जूनियर डॉक्टर घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि इस घटना में किसी को गम्भीर चोटें नही लगी है जबकि पीड़ितों के साथियों ने सभी घायलों को आईसीयू में एडमिट होने का दावा किया है।उनका कहना है कि एक जूनियर चिकित्सक के पेट मे चाकू लगने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।इधर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 8 जबलपुर के गढ़ा इलाके में शुक्रवार की रात रामायण मंदिर के पास एक युवक को कुछ लोगो ने चाकू मारकर घायल कर दिया। वारदात की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्व कर आरोपियो की तलाश कर रही है।