Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
11-Sep-2021

दस दिवसीय पर्यूषण पर्व महाधिराज के  द्वितीय  दिवस  श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर सिथत छावनी में  पर्यूषण पर्व  महाधिराज के अवसर पर दस लक्षण धर्म के  द्वितीय  अध्याय   उत्तम मादृव धर्म   विधान ,  पूजा अर्चना ब्रहमचारी बहन  सुमन और बहन कविता   दीदी के सानिध्य में श्रावक श्राविकाओ ने पुण्य लाभ अर्जित किया।  श्री पार्श्वनाथ भगवान की  मूर्ति  के स्वर्ण कलश से प्रथम अभिषेक   8 वर्षीय  बालक विवान विशाल जैन लिलेहरिया ने  प्रथम बार  ब्रहमचारी बहन सुुुमन एवं कविता दीदी ने  संस्कार मंत्रोचारण विधी विधान से  अभिषेक पूजा अर्चना धार्मिक अनुष्ठान  संपन्न  किया । उपस्थित जन समुदाय ने करतल ध्वनि से अनुमोदना करते हुए बालक मे धार्मिक प्रभावना ओर रूचि  पर हर्ष वयक्त करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया । इस अवसर पर ब्रहमचारी दीदी ने बताया की  धार्मिक  नियमों के अनुसार 8 वर्ष की उम्र से  बालक को अभिषेक पूजा अर्चना के संस्कार देना चाहिए इसी पावन उददेश्य को लेकर  आज विवान ने  प्रथम अभिषेक संस्कार मंत्रोचारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया है ।