Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
07-Sep-2021

एंकर - मुम्बई के अंधेरी स्थित डी.एन. नगर पुलिस में अभिनेता रजत बेदी के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और एक शख्स को कार से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में डी.एन. नगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गयी है , इस घटना में घायल राजेश धूत की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है और वो अस्पताल में भर्ती है . पुलिस इस घटना को समझने के लिए उस इलाके के सीसीटीवी की भी जांच कर रही है | मुम्बई के अंधेरी स्थित डी.एन. नगर पुलिस में अभिनेता रजत बेदी के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने टक्कर मारकर घायल करने के आरोप में FIR दर्ज कि गयी , मुम्बई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक्टर रजत बेदी 6 सितंबर की शाम जुहू -अंधेरी इलाके से गुजर रहे थे , इस दौरान रजत ने अपने कार से राह चलते शख्स राजेश धूत को टक्कर मार दी. जिस वक्त यह एक्सीडेंट हुआ तब एक्टर रजत बेदी खुद गाड़ी चला रहे थे और उन्होंने सड़क पार कर रहे राजेश धूत नाम के शख्स को टक्कर मार दी. घटना के बाद पीड़ित परिवार के शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी किं धारा 279 और 338 के तहत मामला दर्ज किया है जिसमे अभी तक रजत बेदी की गिरफ्तारी नहीं हुई है | इंटरटेनमेंट रिपोर्ट , ईएमएस टीवी , मुंबई