Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
03-Sep-2021

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को सलकनपुर में विंध्य पर्वत पर वन विभाग द्वारा तैयार की गई सघन वन योजना की जानकारी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री चौहान ने रुद्राक्ष का पौधा लगाया। उन्होने कहा कि सलकनपुर देवी धाम पर्वत को फूलों की घाटी जैसा विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उनका सपना है कि देवी धाम पहाड़ी को सुनियोजित रूप से और भी हरा-भरा स्वरूप दिया जाए। साथ ही पर्यटन की गतिविधियाँ भी बढ़ाएँ। मुख्यमंत्री के साथ सीहोर जिले के प्रभारी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सत्यपर्णी का पौधा रोपा। सांसद रमाकांत भार्गव सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।