आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा इछावर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी द्वारा मीडिया से चर्चा करते हुए बताया हिंदू संस्कृति ना केवल भारत के लिए रीढ़ है। बल्कि पूरे विश्व की रीढ़ है। पर हमें गर्व है कि हम हिंदू हैं।और उसी को लेकर भारत उत्सव का देश है। वही श्रीपाल राठौड़ प्रदेश सह कोषाध्यक्ष ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि मुझे मुख्यमंत्री जी द्वारा सह कोषाध्यक्ष प्रदेश का दायित्व सौंपा गया है उसे मैं पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वाह करूंगा। वही लगातार किसान अपनी खराब हुई सोयाबीन को लेकर तहसील में आ रहे हैं। इसको लेकर ही में जल्द बात करूंगा और किसानों को उचित मुआवजे को लेकर चर्चा करूंगा।