Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
28-Aug-2021

सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाले वीर शहीद तात्या टोपे इस समय प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार बने हुए हैं। तात्या टोपे की याद में शिवपुरी जिला मुख्यालय पर कोठी नंबर 17 में जो स्मारक बनाया गया है वह बदहाल स्थिति में है। यहां पर तात्या टोपे स्मारक के अंदर जो चित्रों के प्रदर्शन के लिए बॉक्स बनाए गए हैं वहां कई महीनों से सफाई नहीं हुई है। धूल और अव्यवस्था के बीच जहां पर तात्याटोपे के पत्र और उनसे जुड़े हुए ऐतिहासिक दस्तावेज रखे हुए हैं। इसके अलावा स्मारक भवन की दीवार भी पिछले दिनों हुई तेज बारिश के बीच ढह गई है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शिवपुरी के इस स्मारक भवन के केयर टेकर द्वारा इसकी सूचना पुरातत्व अभिलेखागार संग्रहालय के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है लेकिन किसी भी अधिकारी ने कोई गौर नहीं किया।